हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कालीकट और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन - ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (TTP) का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों, विशेषकर भारतीय नागरिकों और भारत के विदेशी नागरिकों (OCI) के लिए आव्रजन प्रक्रिया को तेज़, सुगम और सुरक्षित बनाना है।
प्रमुख बिंदु:
शुभारंभकर्ता - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
तारीख - 12 सितंबर, 2025
स्थान - पाँच हवाई अड्डे:
लखनऊ
तिरुवनंतपुरम
त्रिची
कालीकट
अमृतसर
उद्देश्य -
यात्रियों को लंबी कतारों से राहत देना
डिजिटल और स्वचालित प्रणाली से तेज़ आव्रजन मंजूरी
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
लाभार्थी -
भारतीय नागरिक
ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) यात्री
पृष्ठभूमि-
यह कार्यक्रम सबसे पहले 2024 में दिल्ली हवाई अड्डे पर शुरू किया गया था।
अब इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमुख हवाई अड्डों तक विस्तार दिया जा रहा है।
महत्व
यात्रियों की सुविधा - यह प्रणाली हवाई अड्डों पर समय की बचत कर यात्रियों को तेज़ सेवा प्रदान करेगी।
डिजिटल इंडिया के अनुरूप - यह पहल सरकार की डिजिटल और स्मार्ट गवर्नेंस नीति से जुड़ी है।
वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा - अन्य देशों के एयरपोर्ट्स पर मौजूद आधुनिक इमिग्रेशन सुविधाओं की तरह भारत में भी तेज़ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी।
सुरक्षा + गति का संतुलन – स्वचालित प्रणाली से यात्रियों की पहचान व दस्तावेज़ों का सत्यापन तेज़ी से होगा, साथ ही सुरक्षा भी सुनिश्चित रहेगी।
प्रश्न. हाल ही में फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन– ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (TTP) का शुभारंभ किसने किया ?