New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

फिडे शतरंज विश्व कप, 2023

संदर्भ-

  • बाकू (अजरबैजान) में आयोजित फिडे शतरंज विश्व कप, 2023 नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने भारत के आर. प्रग्गनानंद को पराजित कर जीता।

मुख्य बिंदु-

  • आर. प्रग्गनानंद ने मैग्नस कार्लसन को कड़ी टक्कर दी।
  • मैग्नस कार्लसन शास्त्रीय प्रारूप में पांच बार विश्व चैंपियन, चार बार रैपिड विश्व चैंपियन और छह बार विश्व ब्लिट्ज चैंपियन हैं। 
  • वह 2011 से शतरंज के विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हैं।
  •  लेकिन उन्होंने रैपिड विश्व कप खिताब कभी नहीं जीता था,जो अब पूरा हो गया।

आर. प्रग्गनानंद के बारे में-

R-Praggnanand

1. चेन्नई के रहने वाले है प्रग्गनानंद:

  • युवा भारतीय शतरंज सनसनी आर. प्रग्गनानंद का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था।
  • उन्होंने अपनी बड़ी बहन वैशाली से प्रेरित होकर शतरंज खेलना शुरू किया, जो खुद एक ग्रैंडमास्टर हैं।

2. छोटी उम्र में दिखाई प्रतिभा: 

  • आर. प्रग्गनानंद भारत के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर है।
  •  उन्होंने सात साल की उम्र में विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप जीती थी जिसके बाद उन्हें फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स (FIDE) मास्टर की उपाधि मिली थी।
  •  इसके बाद उन्होंने विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप का अंडर-10 टाइटल जीता। 
  • इसके साथ ही उन्होंने शतरंज के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर का खिताब भी हासिल किया।           

3. सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर: 

  • युवा प्रतिभा के धनी प्रग्गनानंद ने 2016 में सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बनकर शतरंज की दुनिया में इतिहास रच दिया था।
  • इसके साथ ही उन्होंने फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स (FIDE) की ओर से 'इंटरनेशनल मास्टर' की उपाधि हासिल की।
  •  'इंटरनेशनल मास्टर', ग्रैंडमास्टर के बाद शतरंज का दूसरा सबसे बड़ा टाइटल है जिसके लिए 2400 की FIDE रेटिंग हासिल करनी होती है।
  •  प्रग्गनानंद ने जून 2018 में उर्टिजेई इटली में ग्रेडाइन ओपन में अपना ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था। 

4. भारत के दूसरे सबसे युवा 'ग्रैंडमास्टर':

  • प्रग्गनानंद ने वर्ष 2017 में विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब भी अपने नाम किया और ग्रैंडमास्टर का टाइटल हासिल किया।
  • ग्रैंडमास्टर बनने के लिए किसी चेस प्लेयर को 2,500 की मानक FIDE रेटिंग हासिल करनी होती है साथ ही तीन ग्रैंडमास्टर टाइटल भी हासिल करने होते है।           

5. विश्व चैंपियन को दी थी मात:

  • प्रग्गनानंद ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर उलटफेर कर दिया था।
  • जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह खिलाड़ी शतरंज की दुनिया में कमाल करने वाला है।          

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- आर. प्रग्गनानंद के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. वह भारत के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
  2.  सात साल की उम्र में उन्हें फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स (FIDE) मास्टर की उपाधि मिली थी।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर - (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR