New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026

(प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिक घटनाक्रम)

चर्चा में क्यों

हाल ही में, राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth games federation) ने वर्ष 2026 में ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से निर्धारित 22 खेलों के कार्यक्रम को घटाकर केवल 10 खेलों तक सीमित कर दिया है।

राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth games) के बारे में

  • परिचय: राष्ट्रमंडल खेल एक नियोजित अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जिसमें राष्ट्रमंडल देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, इनमें मुख्य रूप से पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश वाले  देश शामिल होते हैं।
  • शुरुआत: सर्वप्रथम वर्ष 1930 में हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो, कनाडा में आयोजित। 
    • इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा‍ लिया।
  • आयोजन: प्रत्येक 4 वर्ष में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाता है।
  • नामकरण: वर्ष 1978 से इन्हें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता है।
  • हालिया राष्ट्रमंडल खेल: सबसे हालिया राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किए गए थे।
    • यह राष्ट्रमंडल खेलों का 22वां संस्करण था, जिसमें विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 72 टीमों ने विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा की।

आगामी ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेल-2026  

  • आगामी संस्करण: यह राष्ट्रमंडल खेलों का 23वां संस्करण है। 
  • आयोजन स्थल: ग्लासगो (स्कॉटलैंड) 
  • आयोजन तिथि: 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक 
  • भागीदार: 74 राष्ट्रमंडल देशों और क्षेत्रों से लगभग 3,000 सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो 2.5 बिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • विशेष: वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु और राजा चार्ल्स तृतीय के राष्ट्रमंडल प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित होने वाले पहले राष्ट्रमंडल खेल होंगे।
  • कुल शामिल खेल (10 खेल) निम्नलिखित है: 
    1. एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
    2. तैराकी और पैरा तैराकी
    3. कलात्मक जिमनास्टिक
    4. ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग
    5. नेटबॉल
    6. भारोत्तोलन और पैरा पावरलिफ्टिंग
    7. मुक्केबाज़ी
    8. जूडो
    9. बाउलिंग और पैरा बाउलिंग
    10. 3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
  • राष्ट्रमंडलखेल संघ द्वारा वित्त एवं आधारभूत संरचना जैसे कारणों का हवाला देते हुए आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से 12 खेलों को हटा दिया गया है।
  • बाहर किए गए खेल निम्नलिखित है:
    1. क्रिकेट
    2. हॉकी
    3. बैडमिंटन
    4. कुश्ती
    5. टेबल टेनिस
    6. मैराथन
    7. रग्बी सेवेंस
    8. समुद्र तट वॉलीबॉल
    9. माउंटेन बाइकिंग
    10. स्क्वाश
    11. गोताखोरी
    12. ट्रायथलॉन

इन खेलों के बहिष्करण के प्रमुख कारण

  • वित्त संबंधी समस्या: बर्मिंघम 2022 में खेलों की संख्या 22 से घटाकर ग्लासगो 2026 में केवल 10 करने का निर्णय अधिक बजट-अनुकूल कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता से प्रभावित है। 
    • यह निर्णय विशेष रूप से तब लिया गया जब बढ़ती लागत के कारण ऑस्ट्रेलिया मेजबानी से पीछे हट गया था।
  • आधारभूत संरचना की कमी : राष्ट्रमंडल खेल महासंघ का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों के अंतर्गत आगामी खेल आयोजन को सुव्यवस्थित करना था ताकि  उपलब्ध स्थानों के भीतर वित्तीय रूप से टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। 
    • इससे उन मुख्य खेलों पर ध्यान केंद्रित किया गयाजिन्हें प्रभावी रूप से समायोजित किया जा सकता था।
  • ऐतिहासिक संदर्भ: यह कटौती राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अधिक पारंपरिक प्रारूप की वापसी को दर्शाती है, जिसमें ऐतिहासिक रूप से लगभग 10 खेल शामिल थे। 

खेल सूची में परिवर्तन का भारत पर प्रभाव

  • 21 वीं शताब्दी में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार शीर्ष 5 में स्थान हासिल किया है, जिसमें 101 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है, जब दिल्ली ने वर्ष 2010 में मेजबानी की थी।
  • कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, स्क्वैश और क्रिकेट जैसे खेलों ने भारतीय पदकों को समृद्ध करने के साथ ही खेलों के लिए गौरवशाली क्षण का भी अनुभव किया किए हैं।
  • वर्ष 2026 में भारत की पदक संभावनाएं व्यावहारिक रूप से एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स, भारोत्तोलन और पैरा-पावरलिफ्टिंग, मुक्केबाजी, जूडो, बाउल्स और पैरा-बाउल्स तक ही सीमित रहेंगी।
  • क्रिकेट और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों को बाहर करना भारत जैसे देशों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिनका इन खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह परिवर्तन खेलों में उनके समग्र पदक तालिका को प्रभावित कर सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR