गोवा, भारत की पर्यटन राजधानी

प्रारंभिक परीक्षा – समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ-

  • 22 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जुआरी नदी पर बने समानांतर केबल-स्टेंड की दूसरी लेन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा भारत की पर्यटन राजधानी बन सकता है।

मुख्य बिंदु-

  • नया जुआरी पुल उत्तर और दक्षिण गोवा, डाबोलिम एवं मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच यात्रा के समय को कम कर देगा।
  • श्री गडकरी ने गोवा के उत्तरी भाग में स्थित पोरवोरिम में नए पुल और छह-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर पर वेधशाला टॉवर और देखने वाली गैलरी की आधारशिला रखी।
  • वेधशाला टावर और देखने वाली गैलरी में 125 मीटर ऊंचा पर्यटक वेधशाला टावर, एक घूमने वाला रेस्तरां और एक आर्ट गैलरी शामिल है।
  • श्री गडकरी के अनुसार, आने वाले समय में गोवा भारत की पर्यटन राजधानी बन सकता है। 
  • गोवा को प्रदूषण से मुक्त होना चाहिए जब अधिक पर्यटक यहां पहुंचेंगे तो टैक्सियों और बसों की संख्या बढ़ेगी। 
  • ये गाड़ियां डीजल से चलेंगी तो प्रदूषण बढ़ेगा। 
  • गोवा बिजली, इथेनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, बायो एलएनजी, बायो सीएनजी और हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ईंधन चुनने के बारे में सोच सकता है।

सरकारी टैक्सी ऑपरेटरों को मिलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि सरकार टैक्सी ऑपरेटरों को इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराएगी।
  • पेट्रोल-डीजल इंजन वाले वाहनों को इलेक्ट्रिक या फ्लेक्स इंजन वाले वाहनों में परिवर्तित कर उन्हें टैक्सी मालिक बनाने की योजना तैयार कर सकती है, जिससे गोवा प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। 
  • मछली पकड़ने के क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें अब समुद्र में केवल 10 समुद्री मील तक ही जाती हैं, जबकि 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाले नए ट्रॉलर 100 समुद्री मील तक जा सकते हैं।

यात्रा के समय में कमी-

  • मुंबई के आसपास के दूर-दराज के स्थानों को आगामी नवी मुंबई हवाई अड्डे से जलमार्ग से जोड़ने की पहल के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है, जिससे यात्रा केवल 17 मिनट में पूर्ण हो जाएगा।
  • कल्याण (ठाणे जिले में), विरार (पालघर जिले में) और गेटवे ऑफ इंडिया (दक्षिण मुंबई में) जैसे स्थानों को जलमार्ग द्वारा नए हवाई अड्डे से जोड़ा जा सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में गोवा के किस नदी पर समानांतर केबल-स्टेंड की दूसरी लेन का उद्घाटन किया गया? 

(a) तेरेखोल

(b) मांडवी

(c) शापोरा

(d) जुआरी

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- आने वाले समय में गोवा भारत की पर्यटन राजधानी बन सकता है।इसके लिए उसे किस प्रकार की योजना को अपनाना चाहिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT