New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

हीमोफीलिया A के लिए जीन थेरेपी

प्रारंभिक परीक्षा: हीमोफीलिया, जीन थेरेपी, फैक्टर VIII, लेंटिवायरल वेक्टर, हेमेटोपोएटिक स्टेम कोशिकाएं
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ: 

हाल ही में  भारत में 'हीमोफीलिया A' जीन थेरेपी के लिए पहला मानव नैदानिक ​​परीक्षण किया गया।

gene-therapy

प्रमुख बिन्दु:

  • यह परीक्षण क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर में किया गया।
  • परीक्षण में रोगी के स्वयं के हेमेटोपोएटिक स्टेम सेल में FVIII ट्रांसजीन को व्यक्त कराया गया।
    • हेमेटोपोएटिक स्टेम कोशिकाएं, ऐसी स्टेम कोशिकाएं हैं, जो अन्य रक्त कोशिकाओं को जन्म देती हैं।
    • फैक्टर VIII (FVIII) रक्त का थक्का बनाने वाला एक प्रोटीन है, इसे एंटी-हीमोफिलिक फैक्टर (AHF) के रूप में भी जाना जाता है।  
  • इसमें FVIII ट्रांसजीन व्यक्त कराने के लिए एक लेंटिवायरल वेक्टर का उपयोग करने की वाली तकनीक का प्रयोग किया गया।

जीन थेरेपी:

  • इसके माध्यम से कोशिकाओं और ऊतकों में संबंधित जीन की प्रविष्टि कराकर किसी बीमारी का उपचार किया जाता है।
    • जैसे किसी वंशानुगत बीमारी के उपचार के लिए उसका कारण बनने वाले किसी घातक उत्परिवर्ती एलील को क्रियाशील जीन से प्रतिस्थापित करना।

हीमोफीलिया:

AHF

  • यह एक आनुवंशिक रक्त विकार है।
  • इससे पीड़ित लोगों में रक्त का थक्का जमाने वाले कारकों की कमी होती है।
  • हीमोफीलिया के दो मुख्य प्रकार हैं –
    • हीमोफीलिया A क्लॉटिंग फैक्टर VIII की कमी के कारण होता है
    • हीमोफीलिया B क्लॉटिंग फैक्टर IX की कमी के कारण होता है
  • लक्षण:
    • रक्त का थक्का न जमना
    • बड़े या गहरे घाव
    • टीकाकरण के बाद असामान्य रक्तस्राव
    • जोड़ों में दर्द, सूजन या जकड़न
    • मूत्र या मल में रक्त
    • बिना किसी ज्ञात कारण के नाक से खून बहना; आदि

Stem-Cell

  • उपचार/इलाज:
    • इसके इलाज का सबसे अच्छा तरीका रक्त के थक्के जमने वाले कारक को बदलना है।
    • यह शरीर में उपचार उत्पादों को इंजेक्ट करके किया जाता है, जिसे क्लॉटिंग फैक्टर कॉन्संट्रेट कहा जाता है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. हीमोफीलिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है।
  2. हीमोफीलिया पीड़ित लोगों में रक्त का थक्का जमाने वाले कारकों की कमी होती है।
  3. फैक्टर VIII (FVIII) रक्त का थक्का बनाने वाला एक प्रोटीन है।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी  तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न:

हीमोफीलिया विकार के बारे में जानकारी साझा करते हुए इसके उपचार की नवीनतम तकनीकी का उल्लेख कीजिए। 

स्रोत: Indian Express

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR