New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ह्यूमन अफ्रीकन ट्रिपैनोसोमियासिस

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि गिनी ने ह्यूमन अफ्रीकन ट्रिपैनोसोमियासिस (Human African Trypanosomiasis : HAT) के गैम्बिएन्स (Gambiense) रूप को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त कर दिया है। 
  • गिनी उन सात अन्य देशों (टोगो, बेनिन, कोटे डी आइवर, युगांडा, इक्वेटोरियल गिनी, घाना और चाड) में शामिल हो गया है, जिन्होंने HAT के गैम्बिएन्स रूप को समाप्त कर दिया है। 
    • रवांडा ने HAT के रोडेसिएन्स (Rhodesiense) रूप को समाप्त किया है।

गिनी की रणनीति 

  • इसको समाप्त करने में गिनी की प्रमुख रणनीतियों में शामिल है-
    • मामलों का शीघ्र निदान और उपचार करने के लिए सामूहिक जाँच 
    • वेक्टर नियंत्रण उपाय 
    • डोर-टू-डोर HAT स्क्रीनिंग 
    • सामुदायिक भागीदारी
    • विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य भागीदारों से निरंतर वित्तaपोषण

अफ्रीकी ट्रिपैनोसोमियासिस (HAT) के बारे में 

  • क्या है : एक वेक्टर-जनित परजीवी रोग
    • इसे स्लीपिंग सिकनेस के रूप में भी जाना जाता है।
  • कारण : ट्रिपैनोसोमा (Trypanosoma) वंश के प्रोटोजोआ के कारण 
  • स्थानिक : उप-सहारा अफ्रीका
  • संक्रमण : संक्रमित सीसी मक्खियों (Tsetse Flies) द्वारा

HAT के प्रकार

  • ट्रिपैनोसोमा ब्रुसेई गैम्बिएन्स (Rypanosoma brucei gambiense) : यह पश्चिमी और मध्य अफ्रीका के 24 देशों में पाया जाता है।
    • यह 92% मामलों के लिए जिम्मेदार है तथा दीर्घकालिक बीमारी का कारण बनता है।
  • ट्रिपैनोसोमा ब्रुसेई रोडेसिएन्स (Trypanosoma brucei rhodesiense) : पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के 13 देशों में पाया जाता है।
    • यह 8% मामलों के लिए जिम्मेदार है तथा गंभीर बीमारी का कारण बनता है।
  • लक्षण : बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द व भ्रम और नींद में बाधा जैसी संभावित गंभीर तंत्रिका संबंधी समस्याएं
  • निदान एवं उपचार जटिल हैं और इनके लिए विशिष्ट कौशल की आवश्यकता होती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X