चर्चा में क्यों?
भारत जीनोम संपादित चावल की किस्में विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु:
घोषणा व लॉन्चिंग:
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन किस्मों को नई दिल्ली में लॉन्च किया।
- यह पहल आईसीएआर (ICAR) के वैज्ञानिकों द्वारा पूरी की गई।
प्रमुख उद्देश्य:
- बढ़ती आबादी की पोषण जरूरतें पूरी करना।
- कृषि उत्पादन बढ़ाना और लागत घटाना।
- जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देना।
- हरित क्रांति 2.0 की शुरुआत करना।
विकसित की गई दो प्रमुख किस्में:
- डीआरआर धान 100 कमला:
- विशेषताएं:
- 15–20 दिन पहले पकने वाली किस्म।
- 25% अधिक उत्पादन।
- कम समय में अधिक लाभ।
- पूसा डीएसटी राइस 1:
- विशेषताएं:
- लवणता व क्षारीयता सहनशील किस्म।
- लवणीय/खारी जमीन में 30% अधिक उत्पादन।
- प्रतिकूल परिस्थितियों में उपज देने की क्षमता।
- लाभ व प्रभाव:
- कृषकों को बेहतर उपज और कम लागत का लाभ।
- आम उपभोक्ताओं को पोषणयुक्त चावल।
- अनुमानित लाभ:
- 5 मिलियन हेक्टेयर में खेती।
- 4.5 मिलियन टन अतिरिक्त धान उत्पादन।
अनुशंसित राज्य:
- आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश।
प्रश्न: भारत ने किस क्षेत्र में दुनिया का पहला देश बनने का गौरव प्राप्त किया है?
(a) जैविक खेती
(b) जीनोम-संपादित चावल किस्मों के विकास में
(c) कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कृषि मशीनें
(d) ड्रोन आधारित बीज बोने की तकनीक
|