इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें संस्करण का अनावरण किया। 
  • इस वर्ष का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होगा। 
  • इस बार की थीम "Innovate to Transform" रखी गई है, जो भारत की नवाचार-आधारित डिजिटल परिवर्तन यात्रा को दर्शाती है।  
  • IMC 2025 में 150 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक आगंतुकों, 400 से अधिक प्रदर्शकों और 7,000 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। 
  • इस आयोजन में 5G, 6G, AI, IoT, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में 1,000 से अधिक अत्याधुनिक उपयोग मामलों का प्रदर्शन किया जाएगा।  
  • इसका संयुक्त रूप से आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जाएगा।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC):

  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) भारत का प्रमुख डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है, जो हर साल नई दिल्ली में आयोजित होता है।
  • यह कार्यक्रम दूरसंचार, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ वे नवाचार, सहयोग और डिजिटल भविष्य पर चर्चा करते हैं।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI):

  • सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) भारत में दूरसंचार उद्योग की एक प्रमुख व्यापार संघ और नीति वकालत संस्था है। 
  • इसकी स्थापना 1995 में एक पंजीकृत, गैर-सरकारी संगठन के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य भारत में मोबाइल संचार सेवाओं के विकास और विस्तार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न: इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 की थीम क्या है?

(a) डिजिटल इंडिया: फॉरवर्ड टुगेदर

(b) एम्पॉवरिंग थ्रू टेक्नोलॉजी

(c) इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म

(d) रेवोल्यूशनाइज़िंग कनेक्टिविटी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT