New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून से कम बारिश दर्ज

प्रारम्भिक परीक्षा – उत्तर-पूर्वी मानसून
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम में परिवर्तन के कारण नवंबर माह में भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक तथा कई हिस्सों में न्यूनतम रहने की आशंका है।

rainfall

प्रमुख बिंदु 

  • दक्षिण भारत में अक्तूबर 2023 में, वर्ष1901 के बाद छठी बार उत्तर-पूर्वी मानसून से 60% से कम बारिश दर्ज की गई। 
  • यह कमी भारतीय मानसून पर पड़ने वाले कमी अल नीनो जल धारा के प्रभाव के कारण हुआ है। 
  • जबकि नवंबर माह में सामान्य बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, अर्थात 23% की कमी से लेकर 23% अधिक तक बारिश हो सकती है।
  • आइएमडी के अनुसार, 1980 से 2022 के आंकड़ों से पता चलता है कि तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून के तहत बारिश की शुरुआत में देरी की प्रवृत्ति देखी गई है।

हिंद महासागर द्विध्रुव (India Ocean Dipole : IOD) :

  • यह एक प्राकृतिक जलवायु घटना है, जो हिंद महासागर के आसपास वर्षा की पद्धति को प्रभावित करती है। 
  • पश्चिमी हिंद महासागर का पूर्वी हिंद महासागर की तुलना में बारी-बारी से गर्म एवं ठंडा होने की दशा को ही हिंद महासागर का द्विध्रुव कहा जाता है। 
  • यह द्विध्रुव भारतीय मौसम को सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रकार से प्रभावित करता है।
  • इसके सकारात्मक प्रभाव से वर्षा अच्छी होती है और नकारात्मक प्रभाव से वर्षा कम होती है।
  • एल नीनो और सकारात्मक IOD का तात्पर्य अक्टूबर में दक्षिणी भारत में सामान्य वर्षा से है। लेकिन इस वर्ष, इनके संयुक्त प्रभाव से वर्षा कम हुई है।
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, वर्ष 2024 में अल नीनो का प्रभाव भारतीय मानसून पर जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

उत्तर-पूर्व मानसून 

  • यह भारतीय जलवायु प्रणाली का एक महत्वपूर्ण घटक है। 
  • इस मानसून से भारत के दक्षिण-पूर्वी भाग के तटीय क्षेत्रों में अक्टूबर से फरवरी माह के मध्य वर्षा होती है। 
  • इस मानसून से तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में वर्षा होती है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : उत्तर-पूर्व मानसून के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस मानसून से भारत के दक्षिण-पूर्वी तटीय क्षेत्रों में अक्टूबर से फरवरी माह के मध्य वर्षा होती है। 
  2. इस मानसूनी वर्षा से प्रभावित राज्य तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्र हैं। 
  3. उत्तर-पूर्व मानसून से दक्षिण भारत में अक्तूबर 2023 में 60% से कम बारिश दर्ज की गई। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : उत्तर-पूर्व मानसून से भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की विवेचना कीजिए। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR