New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 6:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 1st May 2026, 8:30PM

भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम 

प्रारंभिक परीक्षा –  भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम (TPF) की 14वीं मंत्रिमंडल-स्तरीय बैठक 12 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।

India-US-Trade-Policy

प्रमुख बिंदु 

  • भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत कैथरीन ताई ने व्यापार नीति फोरम बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्री (CIM) ने संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के साथ एक बैठक भी की। 
  • इस बैठक में मंत्रियों ने व्यापार नीति फोरम का प्रभावशाली कार्यान्वयन लचीले द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत बनाने और दोनों राष्ट्रों के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

14वीं भारत-यूएसए व्यापार नीति फोरम के प्रमुख बिंदु:

  • मंत्रियों ने महत्वपूर्ण खनिजों, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, आपूर्ति श्रृंखला और उच्च तकनीकी उत्पादों में व्यापार सहित कुछ क्षेत्रों में भविष्य की संयुक्त पहल को शुभारंभ करने हेतु फाउंडेशन को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्धता जताई
  • संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत आर्थिक रूप से सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए सहयोग बढ़ाने हेतु एक महत्वाकांक्षी और दूरदर्शी रोडमैप विकसित करने की संभावन जताई।
  • मंत्रियों ने गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के लिए एक संयुक्त सुविधा तंत्र (JFM) स्थापित करने पर सहमत जताई।
  • अमेरिका द्वारा भारत की G20 अध्यक्षता और G20 व्यापार एवं निवेश कार्य समूह में प्राप्त परिणामों, विशेषतया व्यापार दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर उच्च-स्तरीय सिद्धांतों को अपनाने की सराहना की।
  • इस बैठक में मंत्रियों ने अन्य मंचों पर इन सिद्धांतों के कार्यान्वयन पर सहमति जताई ताकि G20 की उपलब्धियों को द्विपक्षीय रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
  • इस फोरम में मंत्रियों ने सामाजिक सुरक्षा समग्रीकरण समझौते पर जारी चर्चा की तथा चर्चा के हिस्से के रूप में भारत द्वारा अमेरिकी को प्रदान की गई अतिरिक्त जानकारी को स्वीकार किया गया।
  • सामाजिक सुरक्षा/संपूर्णीकरण समझौता (Social Security/ Totalisation Agreement) व्यापार नीति फोरम में भारत की मुख्य मांगों में से एक है, जिससे दोनों देशों के बीच सेवा व्यापार को बढ़ाने में मदद करेगा और अमेरिका में अस्थायी रूप से कार्यरत भारतीय आईटी पेशेवरों की सहायता करेगा।
  • झींगा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका भारत का शीर्ष निर्यात बाजार है। इस संदर्भ में दोनों मंत्रियों ने नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के तकनीकी सहयोग से विकसित टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस (Turtle Excluder Device ,TED) डिजाइन को अंतिम रूप दिए जाने का स्वागत किया।
  • टर्टल एक्सक्लूडर डिवाइस (TED) समुद्री कछुओं पर मछली पकड़ने के प्रभाव को कम करने में एक प्रभावी उपकरण है। यह दोनों देशों के बीच समुद्री खाद्य व्यापार को बढ़ावा देगा।
  • 13वें टीपीएफ के दौरान लॉन्च किए गए रेजिलिएंट ट्रेड वर्किंग ग्रुप के अंतर्गत दोनों पक्षों ने भारत को टीएए अनुपालन देश (TAA Compliant country) के रूप में नामित करने पर पुनः विचार-विमर्श किया गया
  • भारत ने महामारी-पूर्व स्तर तक पहुंचने के लिए भारत में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ((U.S. FDA) द्वारा निरीक्षणों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
  • मंत्रीयों ने दोनों देशों के बीच पेशेवर, कुशल श्रमिकों, छात्रों, निवेशकों और व्यापारिक आगंतुकों( business visitors) की आवाजाही द्विपक्षीय आर्थिक एवं तकनीकी साझेदारी को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने वीज़ा प्रोसेस में समय लगने के कारण भारत के व्यापार आगंतुकों के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला और संयुक्त राज्य अमेरिका से प्रासेस तेज  करने का अनुरोध किया।
  • दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय व्यापार को प्रोत्साहित करने में पेशेवर सेवाओं की भूमिका को भी स्वीकार किया।
  • दोनों पक्षों के मंत्रियों ने हार्डवेयर के लिए आयात प्रबंधन प्रणाली के विषय पर भी चर्चा की।साथ ही, संयुक्त राष्ट्र व्यापार प्रतिनिधि राजदूत  ने आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन के साझा उद्देश्य पर भारत के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की।
  • पीयूष गोयल ने अमेरिकी सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली कार्यक्रम के तहत लाभार्थी स्थिति को बहाल करने की इच्छा व्यक्त की। 
  • इस बैठक के दौरान मंत्रियों ने जनवरी, 2023 में आयोजित 13वें टीपीएफ के बाद से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को प्रभावित करने वाले अवरोधों को दूर करने में हुई पर्याप्त प्रगति की समीक्षा की।
  • विश्व व्यापार संगठन (WTO) में सभी सात दीर्घकालिक व्यापार विवादों के ऐतिहासिक समाधान पर प्रकाश डाला गया।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम (TPF) की 14वीं मंत्रिमंडल-स्तरीय बैठक 12 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई।
  2. मंत्रियों ने महत्वपूर्ण खनिजों, सीमा शुल्क और व्यापार सुविधा, आपूर्ति श्रृंखला और उच्च तकनीकी उत्पादों में व्यापार सहित कुछ क्षेत्रों में भविष्य की संयुक्त पहल को शुभारंभ करने हेतु फाउंडेशन को आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्धता जताई।
  3. भारत ने महामारी-पूर्व स्तर तक पहुंचने के लिए भारत में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ((U.S. FDA) द्वारा निरीक्षणों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: भारत-अमेरिका व्यापार नीति फोरम के प्रमुख बिन्दुओं को स्पष्ट कीजिए।

स्रोत: pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR