New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) और SIA-India: अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश

हाल ही में Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) और Satcom Industry Association of India (SIA-India) ने संयुक्त रूप से भारत के उभरते अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य उपग्रह संचार, ग्राउंड स्टेशन, डेटा नेटवर्क और अंतरिक्ष-आधारित सेवाओं को साइबर खतरों से सुरक्षित करना है।

CERT-In क्या है ?

 CERT-In भारत सरकार की राष्ट्रीय नोडल एजेंसी है, जो साइबर सुरक्षा घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने का कार्य करती है।

स्थापना एवं कानूनी आधार

  • वर्ष 2004 से कार्यरत
  • सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 70B के तहत नामित
  • Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत

उद्देश्य

भारतीय साइबरस्पेस को सुरक्षित बनाना और साइबर घटनाओं पर समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।

CERT-In के प्रमुख कार्य

  1. साइबर घटनाओं से संबंधित सूचनाओं का संग्रह, विश्लेषण और प्रसार
  2. साइबर हमलों के पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करना
  3. आपातकालीन उपायों का समन्वय
  4. घटना प्रतिक्रिया तंत्र का संचालन
  5. दिशानिर्देश, सलाह, भेद्यता नोट्स और श्वेत पत्र जारी करना
  6. सेवा प्रदाताओं, मध्यस्थों, डेटा केंद्रों और निगमित निकायों से जानकारी मांगने का अधिकार

CERT-In सरकारी, निजी, सार्वजनिक संगठनों के साथ-साथ व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं को भी सेवाएं प्रदान करता है। यह 24×7 घटना प्रतिक्रिया सहायता डेस्क संचालित करता है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ सहयोग करता है।

निगरानी और समीक्षा व्यवस्था

CERT-In के प्रभावी संचालन हेतु एक समीक्षा समिति गठित है, जिसमें निम्न मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं:

  • विधि एवं न्याय मंत्रालय
  • दूरसंचार विभाग
  • गृह मंत्रालय
  • साइबर कानून और ई-सुरक्षा समूह

यह समिति नियमित बैठक कर प्रदर्शन का आकलन और रणनीतिक दिशा प्रदान करती है।

SIA-India क्या है ?

SIA-India (Satcom Industry Association of India) एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत के अंतरिक्ष और उपग्रह उद्योग का प्रतिनिधित्व करती है।

सदस्यता में शामिल:

  • सैटेलाइट ऑपरेटर
  • उपकरण निर्माता
  • स्टार्टअप
  • अकादमिक संस्थान
  • विधि फर्म

उद्देश्य:

  • अंतरिक्ष नीति निर्माण में सहयोग
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा
  • वैश्विक साझेदारी को सुदृढ़ करना

अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साइबर सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण ?

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र तेजी से निजीकरण और वाणिज्यिक विस्तार की ओर बढ़ रहा है। उपग्रह संचार, रिमोट सेंसिंग, नेविगेशन और रक्षा प्रणालियाँ अब साइबर हमलों के संभावित लक्ष्य बन रही हैं।

संभावित खतरे:

  • सैटेलाइट हैकिंग
  • ग्राउंड स्टेशन पर साइबर हमला
  • डेटा इंटरसेप्शन
  • रैनसमवेयर
  • सप्लाई चेन अटैक

CERT-In और SIA-India द्वारा जारी दिशानिर्देश इन जोखिमों को कम करने के लिए एक ढांचा प्रदान करते हैं।

नीतिगत और रणनीतिक महत्व

  • अंतरिक्ष क्षेत्र को महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना (Critical Information Infrastructure) के रूप में देखना
  • सार्वजनिक–निजी साझेदारी को मजबूत करना
  • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा ढांचा विकसित करना
  • राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना

यह पहल “डिजिटल इंडिया” और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR