New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने रैंकिंग सीरीज़ में जीता स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों ?

  • भारत के युवा पहलवान सुजीत कलकल ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज़ टूर्नामेंट 2025 में पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह 2025 में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित किसी भी रैंकिंग सीरीज़ इवेंट में भारत का पहला स्वर्ण है।

प्रमुख बिंदु:

  • स्वर्ण पदक : सुजीत कलकल (65 किग्रा फ्रीस्टाइल)
    • सुजीत ने फाइनल मुकाबले में अज़रबैजान के अली रहीमज़ादे को 5-1 के बड़े अंतर से हराया।
    • अली रहीमज़ादे एक अनुभवी पहलवान हैं जो चार बार के यूरोपीय पदक विजेता रह चुके हैं, ऐसे में यह जीत और भी महत्वपूर्ण बनती है।
    • यह सफलता भारत के लिए वर्ष 2025 की रैंकिंग सीरीज़ में पहला स्वर्ण पदक बन गई है।
  • कांस्य पदक - राहुल (57 किग्रा फ्रीस्टाइल)
    • भारत के राहुल ने 57 किग्रा वर्ग में जर्मनी के निकलास स्टेचेले को 4-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।
    • यह प्रदर्शन भी भारत के कुश्ती दल के लिए संतोषजनक रहा, जिससे भारत को एक और पोडियम स्थान प्राप्त हुआ।

पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज़ के बारे में

  • यह प्रतियोगिता यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें दुनियाभर के शीर्ष पहलवान भाग लेते हैं।
  • यह इवेंट विश्व रैंकिंग अंक अर्जित करने और ओलंपिक / वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारत के लिए महत्त्व

क्षेत्र

योगदान / प्रभाव

खेल उपलब्धि

2025 की पहली स्वर्णिम सफलता; विश्व मंच पर भारत का नाम ऊँचा किया।

युवा प्रतिभा की पहचान

सुजीत कलकल और राहुल जैसे युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को स्थापित कर रहे हैं।

ओलंपिक तैयारी

इन जीतों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पेरिस ओलंपिक 2028 जैसी स्पर्धाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

प्रेरणा स्रोत

देश के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी कि वे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

प्रश्न: यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) रैंकिंग सीरीज़ में भारत का पहला स्वर्ण पदक किसने जीता?

(a) बजरंग पुनिया

(b) रवि दहिया

(c) सुजीत कलकल

(d) दीपक पुनिया

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR