New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार, 2023

वर्ष 2023 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार दो व्यक्तियों को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। यह कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया गया था।

वर्ष 2023 के पुरस्कार विजेताओं के नाम

  • डैनियल बारेनबोइम : शास्त्रीय पियानोवादक एवं मार्गदर्शक 
    • संगीत व सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से शांति को बढ़ावा देने के लिए मान्यता प्राप्त।
  • अली अबू अव्वाद : फिलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता
    • उन्हें उनके संगठन ‘रूट्स’ (Roots) के माध्यम से संवाद की वकालत करने के लिए सम्मानित किया गया।

डेनियल बारेनबोइम (बाएं) और अली अबू अव्वाद 

इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार 

  • स्थापना : वर्ष 1986 में 
  • प्रस्तुतकर्ता : इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट
  • पुरस्कार राशि : इस पुरस्कार में 10 मिलियन रुपए की नकद राशि के साथ एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
  • पात्रता : यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं निरस्त्रीकरण, आर्थिक सहयोग, मानवता के लिए वैज्ञानिक खोजों का उपयोग, स्वतंत्रता के दायरे का विस्तार जैसे क्षेत्रों में कार्य करने वाले विश्व भर के व्यक्तियों, संगठनों या संस्थाओं प्रदान किया जाता है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता, धर्म या जाति कुछ भी हो।

कुछ उल्लेखनीय विजेताओं के नाम

  • मिखाइल गोर्बाचेव (1987) : परमाणु निरस्त्रीकरण और शांति की वकालत में उनकी भूमिका के लिए
  • प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (1998) : गरीबी के खिलाफ संघर्ष, महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने तथा खाद्य संसाधनों के न्यायसंगत वितरण के लिए 
  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (2007) : स्वास्थ्य एवं गरीबी उन्मूलन में उनके अग्रणी कार्य के लिए
  • एंजेला मार्केल (2013) : वैश्विक संकटों के प्रबंधन एवं शांति को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए
  • इसरो (2014) : अंतरिक्ष अनुसंधान एवं विकास में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए
  • डॉ. मनमोहन सिंह (2017) : वर्ष 2004 से 2014 तक के महत्वपूर्ण दस वर्षों के दौरान देश का नेतृत्व करने और उसकी उपलब्धियों के लिए 
  • ग़ैर-सरकारी संगठन ‘प्रथम’ (2021) : गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में इसके योगदान के लिए, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR