New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इनोवेशन हैंडशेक (Innovation Handshake)

प्रारंभिक परीक्षा –  इनोवेशन हैंडशेक (Innovation Handshake)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

सैन फ्रांसिस्को में 15 नवंबर 2023 को भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय तकनीकी संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘इनोवेशन हैंडशेक’ लॉन्च किया।

Innovation-Handshake

प्रमुख बिंदु 

  • वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इनोवेशन हैंडशेक एजेंडे को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के लिए उद्योग गोलमेज सम्मेलन का नेतृत्व किया।
  • इनोवेशन हैंडशेक को जून 2023 में राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आयोजित द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के एक प्रमुख घटक के रूप में घोषित किया गया था।
  • इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत एक महत्वपूर्ण तकनीकी साझेदारी बना कर परस्पर नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करेंगे।
  • यह अमेरिका-भारत के वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भारतीय श्रमिकों और व्यवसायों के प्रगति में मददगार होगा।

इनोवेशन हैंडशेक (Innovation Handshake)

  • इनोवेशन हैंडशेक स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त प्रतिबद्धता का संकेत देता है।
  • 21 वीं सदी के लिए इनोवेशन हैंडशेक के माध्यम से इनोवेशन इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
  • इनोवेशन हैंडशेक घोषणा ने 2024 की शुरुआत में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले दो भविष्य के इनोवेशन हैंडशेक कार्यक्रमों के लिए आधार तैयार किया, जिसमें एक निवेश मंच है जिसका उद्देश्य अमेरिकी एवं भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को उनके अभिनव विचारों तथा उत्पादों को बाजार में लाने में मदद करना और एक हैकथॉन’ को भी शामिल करना है।
  • यूएस-इंडिया कमर्शियल डायलॉग के तहत विकसित इस अवधारणा का उद्देश्य गतिशील स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को जोड़ना, नियामक बाधाओं को दूर करना, विशेष रूप से उभरती प्रौद्योगिकियों में नवाचार और नौकरी के अवसरों में वृद्धि को बढ़ावा देना है।
  • यह पहल यूएस-इंडिया इनिशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (iCET) के तहत पहचाने गए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित है।
  • इसका लक्ष्य तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना और इन क्षेत्रों में चुनौतियों का समाधान करते हुए सहयोग के अवसर खोलना है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. सैन फ्रांसिस्को में 15 नवंबर 2023 को भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय तकनीकी संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘इनोवेशन हैंडशेक’ लॉन्च किया।
  2. इनोवेशन हैंडशेक को जून 2023 में अमेरिकी राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आयोजित द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के एक प्रमुख घटक के रूप में घोषित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1   

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2  

(d)  न तो 1, न ही 2

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न :  इनोवेशन हैंडशेक क्या है? इनोवेशन हैंडशेक के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X