आईएनएस निस्तार

देश के पहले स्वदेशी रूप से डिज़ाइन एवं निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) ‘INS निस्तार’ को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। 

आईएनएस निस्तार के बारे में 

  • निर्माणकर्ता : हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) 
    • INS निस्तार HSL द्वारा निर्मित दो DSV में से पहला पोत है। 
  • यह गहरे समुद्र में डूबती या संकटग्रस्त पनडुब्बी बचाव कार्यों के लिए निर्मित की गई है। 
  • अत्याधुनिक उपकरण प्रणाली : रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल्स (ROV), एक स्व-चालित हाइपरबेरिक लाइफबोट और डाइविंग कम्प्रेशन चैंबर्स शामिल हैं। 
    • यह तकनीकी विशेषताएँ इसे 300 मीटर की गहराई तक बचाव कार्यों में सक्षम बनाती हैं। 
  • भारत अब अमेरिका, यू.के., रूस, चीन एवं दक्षिण कोरिया जैसे देशों की तरह पनडुब्बी बचाव क्षमता से युक्त हो गया है।
  • यह पोत भारतीय नौसेना के गहरे जलमग्न बचाव पोत के लिए एक मदर शिप के रूप में भी कार्य करेगा।
  • यह भारतीय नौसेना के साथ-साथ क्षेत्रीय सहयोगियों को महत्वपूर्ण पनडुब्बी बचाव सहायता प्रदान करेगा।
    • इससे भारत इस क्षेत्र में मुख्य ‘पनडुब्बी बचाव सहयोगी’ के रूप में उभर सकेगा। 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT