इटली और नीदरलैंड ने ICC T20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

चर्चा में क्यों?

हाल ही में इटली और नीदरलैंड ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए यूरोप क्वालीफाई किया।

world-cup-2026

प्रमुख बिंदु.

  • यह विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में खेला जाएगा।
  • इसमें कुल 20 टीमों को शामिल किया जायेगा 
  • अब तक 15 टीमें इसके लिए क्वालीफाई किया।
  • यूरोप क्वालीफायर से क्वालीफाई करने वाली टीमें:
    • नीदरलैंड
    • इटली (पहली बार)

 क्वालीफाई करने की प्रक्रिया

  • स्वतः क्वालीफाई करने के आधार
    • मेजबान देश (जैसे भारत और श्रीलंका - 2026)
    • पिछले संस्करण की टॉप टीम्स (उदाहरण: 2024 के टॉप 8 टीमें)
    • ICC T20 रैंकिंग के अनुसार शीर्ष रैंक वाली टीमें (एक कट-ऑफ तारीख पर)
    • क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के माध्यम से प्रवेश
    • जो टीमें स्वतः क्वालीफाई नहीं करतीं,उन्हें महाद्वीपीय क्वालीफायर्स खेलने होते हैं।
    • महाद्वीपीय ज़ोन (ICC के अनुसार 5 क्षेत्र):
      • एशिया
      • यूरोप
      • अफ्रीका
      • अमेरिका (उत्तर, दक्षिण और कैरेबियन)
      • ईस्ट एशिया-प्रशांत (EAP)
  • इन क्षेत्रों में कई टीमें आपस में खेलती हैं और हर क्षेत्र से 1-2 टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करती हैं।

टी20 विश्व कप 2026 - अब तक की स्थिति

  • कुल क्वालीफाई टीमें: 15
  • बाकी स्थान:
    • एशिया व पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर से 3 टीमें
    • अफ्रीका क्वालीफायर से 2 टीमेंप्रमुख 
  • क्वालीफाई देश: भारत, श्रीलंका (मेज़बान), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड, अफगानिस्तान आदि

T20 क्रिकेट विश्व कप:

  • टी20 विश्व कप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाला एक प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट है।
  • इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ टी20 राष्ट्रीय टीमें हिस्सा लेती हैं।
  • यह टूर्नामेंट आमतौर पर हर 2 साल में आयोजित होता है।

प्रश्न.हाल ही में किस दो यूरोपीय देशों ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है?

(a) स्कॉटलैंड और आयरलैंड

(b) इटली और नीदरलैंड

(c) फ्रांस और बेल्जियम

(d) जर्मनी और डेनमार्क

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT