New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूपी के जलालाबाद का नाम बदला गया, अब होगा परशुरामपुरी

चर्चा में क्यों है ? 

  • उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद कस्बे का नाम केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद बदलकर परशुरामपुरी कर दिया गया है।  यह बदलाव स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है और राज्य सरकार तथा केंद्रीय नेतृत्व की पहल को दर्शाता है।

प्रमुख बिंदु

  • जलालाबाद का नया नाम: परशुरामपुरी
  • संबंधित जिले का नाम: शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश
  • मंजूरी देने वाली संस्था: केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • राज्य सरकार का समन्वय: मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश
  • राजनीतिक प्रतिनिधि का आभार: जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री और सांसद

 भगवान परशुराम की जन्मभूमि है जलालाबाद

  • इसे एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल माना जाता है; बताया जाता है कि इस स्थान और मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है।
  • कई पौराणिक ग्रंथों में इस शहर को भगवान परशुराम की जन्मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है। 
  • यही वजह है कि 2022 में भगवान परशुराम की जन्मभूमि के रूप में सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। 
  • यहां पर भगवान परशुराम का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर भी है।

प्रश्न. उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद का नया नाम क्या किया गया है ?

(a) परशुरामनगर

(b) परशुरामपुरी

(c) जलालपुर

(d) शाहपुर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X