New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

जयश्री वेंकटेसन को रामसर पुरस्कार

चर्चा में क्यों?

हाल ही में डॉ. जयश्री वेंकटेशन ने 'वेटलैंड वाइज यूज' श्रेणी में प्रतिष्ठित रामसर पुरस्कार जीता।

प्रमुख बिंदु:

  • वह यह पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं।
  • इनको 'आर्द्रभूमि की दुनिया में महिला परिवर्तनकर्ता' के रूप में 12 महिलाओं में शामिल किया गया।
  • इस सूची की घोषणा रामसर सचिवालय, ग्लैंड (स्विटजरलैंड) ने की।
  • रामसर सम्मेलन एक अंतरराष्ट्रीय संधि है
  • यह विश्वभर की आर्द्रभूमियों की रक्षा के लिए कार्य करती है।
  • इसका सचिवालय स्विटजरलैंड के ग्लैंड में IUCN मुख्यालय में स्थित है।

आर्द्रभूमि की दुनिया में महिला परिवर्तनकर्ताओं के बारे में

  • 2018: रामसर सम्मेलन ने लिंग और आर्द्रभूमि पर प्रस्ताव अपनाया, जिसमें महिलाओं की आवश्यकताओं पर ध्यान देने पर जोर दिया गया।
  • 2024: रामसर सचिवालय ने 'आर्द्रभूमि की दुनिया में महिला परिवर्तनकर्ता' का पहला संस्करण जारी किया।
  • पुरस्कार श्रेणियाँ:
    • आर्द्रभूमि के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना
    • आर्द्रभूमि का विवेकपूर्ण उपयोग
    • आर्द्रभूमि संरक्षण
  • डॉ. जयश्री वेंकटेशन को 'आर्द्रभूमि के विवेकपूर्ण उपयोग' श्रेणी में सम्मानित किया गया।

डॉ. जयश्री वेंकटेशन 

  • वह ‘केयर एथ ट्रस्ट’ की सह-संस्थापक हैं (स्थापना: 2000, चेन्नई, तमिलनाडु)।
  • यह ट्रस्ट महिला NGO है जो जैव विविधता संरक्षण के लिए अनुसंधान, वकालत और क्षमता निर्माण पर कार्य करता है।
  • डॉ. जयश्री और उनकी टीम ने चेन्नई स्थित पल्लीकरनई दलदल की बाढ़ शमन और जैव विविधता में भूमिका का दस्तावेजीकरण किया।
  • उनके संगठन को 2009 में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रश्न: डॉ. जयश्री वेंकटेशन को हाल ही में किस श्रेणी में प्रतिष्ठित रामसर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(a) आर्द्रभूमि संरक्षण

(b) आर्द्रभूमि के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

(c) वेटलैंड वाइज यूज (आर्द्रभूमि का विवेकपूर्ण उपयोग)

(d) जलवायु परिवर्तन समाधान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR