चर्चा में क्यों ?
- रिलायंस जियो ने JioPC नामक एक नया क्लाउड-आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप लॉन्च किया है, जो भारत में डिजिटल सेवाओं को किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
- यह किसी भी टीवी को एक फुल फंक्शनल पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकता है — बिना किसी CPU के।

JioPC क्या है ?
- JioPC एक क्लाउड वर्चुअल डेस्कटॉप सेवा है जिसे Jio सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से चलाया जाता है। उपयोगकर्ता अपने टीवी को कीबोर्ड और माउस से जोड़कर:-
- वेब ब्राउज़िंग
- ऑनलाइन लर्निंग
- डॉक्यूमेंट एडिटिंग
- प्रोग्रामिंग जैसे कार्य आसानी से कर सकते हैं।
यह पारंपरिक कंप्यूटर का किफायती विकल्प है जिसमें कोई भारी हार्डवेयर नहीं लगता।
ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ़्टवेयर सपोर्ट
- Ubuntu (Linux) OS आधारित
- LibreOffice पहले से इंस्टॉल
- Microsoft Office (ब्राउज़र के माध्यम से उपयोग)
- Adobe Express का मुफ्त उपयोग
- Jio Workspace का एक महीने का ट्रायल जिसमें:
- Microsoft Office टूल्स (वेब संस्करण)
- 512GB क्लाउड स्टोरेज
प्लान और मूल्य निर्धारण
योजना
|
मूल्य
|
अतिरिक्त लाभ
|
मासिक
|
₹599 + GST
|
—
|
त्रैमासिक
|
₹1,499
|
1 माह अतिरिक्त (4 माह कुल)
|
वार्षिक
|
₹4,599
|
3 माह अतिरिक्त (15 माह कुल)
|
यह मॉडल Pay-as-you-go है — कोई लंबी अवधि की बाध्यता या मेंटेनेंस शुल्क नहीं।
तकनीकी विशेषताएं
- 4 CPUs – मल्टीटास्किंग के लिए
- 8GB RAM – स्मूद परफॉर्मेंस
- 100GB क्लाउड स्टोरेज (विस्तार योग्य)
उपयोगकर्ता एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं, इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं और प्रोडक्टिविटी टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
सीमाएं
- वेबकैम/प्रिंटर जैसे हार्डवेयर पेरिफेरल सपोर्ट नहीं करता
- स्थिर इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक, क्योंकि सभी कार्य क्लाउड पर चलते हैं
सेटअप प्रक्रिया
- Jio सेट-टॉप बॉक्स ऑन करें
- Apps सेक्शन में जाकर JioPC ऐप खोलें
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- क्लाउड डेस्कटॉप तुरंत उपयोग के लिए तैयार
कौन उपयोग करे ?
उपयोगकर्ता
|
उपयोगिता
|
छात्र
|
ऑनलाइन क्लास, असाइनमेंट
|
गृह उपयोगकर्ता
|
ब्राउज़िंग, सीखना, डॉक्यूमेंट वर्क
|
शुरुआती प्रोग्रामर
|
कोडिंग और सॉफ्टवेयर प्रयोग
|
क्रिएटिव यूज़र
|
Adobe Express, कंटेंट क्रिएशन
|
प्रश्न :-JioPC किस प्रकार की तकनीक पर आधारित है ?
(a) लोकल स्टोरेज आधारित कंप्यूटर
(b) क्लाउड आधारित वर्चुअल डेस्कटॉप
(c) डेस्कटॉप एप्लिकेशन
(d) हार्डवेयर सीपीयू सिस्टम
|