New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

जोशीमठ 

प्रारम्भिक परीक्षा – प्राकृतिक आपदा
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • उत्तराखंड के जोशी-मठ शहर में भूमि धंसने का कारण जानने के लिए भारत के आठ प्रमुख संस्थानों द्वारा अलग-अलग अध्ययन किए गए, जिनमें भूकंपीय गतिविधियों, निर्माण संबंधी खामियां, जनसंख्या दबाव, खराब जल निकासी प्रणाली और अन्य को जिम्मेदार ठहराया गया।

Joshimath

प्रमुख बिंदु 

आठ संस्थान :

  • वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG), नेशनल जियो-फिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NGRI), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी (NIH), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), रूड़की, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सरकार द्वारा सेंसिंग (आईआईआरएस), भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) को भूमि धंसाव के कारणों की पहचान करने का अधिकार दिया गया था। 
  • इन संस्थानों की रिपोर्ट इस साल की शुरुआत में प्रस्तुत की गई थी, लेकिन उन्हें तब सार्वजनिक किया गया जब पिछले सप्ताह उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उन्हें छिपाने के लिए राज्य पर सवाल उठाए।

सीबीआरआई रिपोर्ट

  • अपनी रिपोर्ट में, सीबीआरआई ने कहा कि जोशीमठ शहर में क्रमशः 44%, 42%, 14% चिनाई, आरसीसी और अन्य (पारंपरिक, संकर) निर्माण प्रकार हैं, जिनमें से 99% गैर-इंजीनियरिंग हैं। इसका मतलब है कि वे भारत के राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता, 2016 के अनुपालन में नहीं हैं।
  • "जोशीमठ शहर मोरेनिक निक्षेपों से आच्छादित चट्टानों के वैक्रिटा समूहों पर स्थित है, जो अनियमित बोल्डर और अलग-अलग मोटाई की मिट्टी से बने हैं। 
  • इस तरह के निक्षेप कम एकजुट/संगठित होते हैं और धीमी गति से धंसने और भूस्खलन होने के प्रति संवेदनशील होते हैं।"

landslide

  • रूड़की स्थित एनआईएच की रिपोर्ट के अनुसार, जोशीमठ में भूमि धंसाव का एक कारण  उपसतह जल रिसाव भी है।
  • WIHG के अनुसार, धीमी और क्रमिक भूमि धंसाव के कारण के रूप में भूकंप भी एक कारण है।

इसरो 

  • इसरो के अनुसार, जोशी-मठ क्षेत्र में धंसाव, स्थानीय जल निकासी के पानी के रिसाव के परिणामस्वरूप ढलान अस्थिरता के कारण हो सकता है। 
  • मिट्टी में, भू-वर्षा और एडैफिक विशेषताएं, ढलान की ढीली और असंगठित मोराइन सामग्री (पुराने भूस्खलन के कारण) और उसके आसपास अचानक  आई बाढ़ की घटनाएं हो सकती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले भूमि धसाव के कारण है/हैं?

  1. खराब जल निकासी प्रणाली । 
  2. भूकंपीय गतिविधियाँ । 

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के कारणों पर विचार करते हुए इनके प्रभाव को कम करने के उपाय सुझायिए?

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X