New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कंचन देवी (Kanchan Devi)

प्रारंभिक परीक्षा – कंचन देवी (Kanchan Devi)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

1 दिसंबर, 2023 को कंचन देवी को इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है।

Kanchan-Devi

प्रमुख बिंदु 

  • कंचन देवी ICFRE के डायरेक्टर जनरल पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला IFS ऑफिसर हैं।
  • कंचन देवी ने वन प्रबंधन, वन प्रशासन, शिक्षा, मानव संसाधन विकास और अनुसंधान विभाग  में काम किया है।
  • कंचन देवी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (IGNFA) देहरादून में संकाय सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
  • कंचन देवी पिछले चार वर्षों से ICFRE में उप महानिदेशक (शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं।
  • कंचन देवी ने देश में फॉरेस्ट स्टडी को बढ़ावा देने और ICFRE के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों की भर्ती तथा पदोन्नति करने में अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् (ICFRE)

  • भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् (ICFRE) की स्थापना वर्ष  1986 में हुई थी, जिसका मुख्यालय देहरादून में है।
  • 1 जून 1991 को, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् को पर्यावरण और वन मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त परिषद् घोषित किया गया और सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया।
  • यह राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान प्रणाली में एक सर्वोच्च निकाय है जो आवश्यकता आधारित वानिकी अनुसंधान को बढ़ावा देता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 1 दिसंबर 2023 को कंचन देवी को इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन (ICFRE) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया है। 
  2. भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् (ICFRE) की स्थापना वर्ष  1986 में हुई थी, जिसका मुख्यालय देहरादून में स्थित है।
  3. यह राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान प्रणाली में एक सर्वोच्च निकाय है जो आवश्यकता आधारित वानिकी अनुसंधान को बढ़ावा देता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the economic times

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X