New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

केरल का पहला “ला बे” (La Bae)  ब्रांड की मशरूम कॉफी 

प्रारम्भिक परीक्षा – केरल का पहला ला बे ब्रांड की मशरूम कॉफी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

चर्चा में क्यों 

  • केरल के लालू थॉमस ने ला बे ब्रांड की मशरूम कॉफी लॉन्च किया है। यह केरल का पहला मशरूम कॉफी ब्रांड है, जिसे कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से विकसित किया गया है।

La-Bae

प्रमुख बिंदु  

  • इस उत्पाद को बिना किसी एयर-टाइट बिजनेस प्लान के निर्यात और ऑनलाइन बाजारों में पेश किया गया है, जिससे इसका मासिक कारोबार 1 लाख रुपये से अधिक है। 
  • इस व्यवसाय की सफलता के पश्चात् केरल सरकार ने थलावूर पंचायत को एक 'कून ग्रामम' परियोजना के लिए प्रेरित किया है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य इस क्षेत्र में मशरूम की खेती का विस्तार करना है । जिसके लिए स्थानीय निकाय ने मशरूम की खेती के लिए लगभग 100 किसानों को प्रशिक्षण देना प्रारम्भ कर दिया है।

मशरूम कॉफ़ी 

  • यह एडाप्टोजेनिक मशरूम और कॉफी बीन्स से बना एक पेय है । 
  • इस कॉफी का निर्माण मशरूम और अरेबिका कॉफी बीन्स के साथ अन्य उत्पादों के लगभग पाँच किस्में बटन, सीप, दूधिया, शेर अयाल और टर्की टेल (button, oyster, milky, lion’s mane and turkey tail) को मिलकर किया जाता है। 
  • इसके निर्माण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम मशरूम को सूखाकर कॉफी बीन्स में मिलाकर एक पाउडर मिश्रण तैयार किया जाता है। 

लाभ

  • यह तनाव को दूर करता है, प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है, मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है, हृदय को स्वस्थ रखता है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता ।
  • कुछ मशरूम कॉफी मिश्रणों में स्वाद को बढ़ाने या स्वास्थ्य संबंधी लाभ लेने के लिए  कोको, दालचीनी, हल्दी, समुद्री नमक या एमसीटी तेल को मिलाया जाता है।

मशरूम कॉफी से हानि

  • मशरूम कॉफी में लगभग आधी मात्रा में कैफीन होता है, जिसका अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से मानव में कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं; जैसे-सिर दर्द, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, बेचैनी, चिंता,चक्कर आना, निर्जलीकरण, तेज़ हृदय गति एवं जठरांत्र संबंधी समस्या आदि। 

सुझाव

  • जिन लोगों को मशरूम से एलर्जी है, उन्हें मशरूम कॉफी से दूर रहना चाहिए। 
  • मशरूम एलर्जी के लक्षणों में - पेट दर्द, उल्टी, सांस लेने में कठिनाई और सीने में दर्द आदि हैं। 
  • मशरूम कॉफी पीने के पश्चात् किसी भी नकारात्मक लक्षण का अनुभव हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :निम्नलिखित में से “ला बे” (La Bae) ब्रांड की कॉफी का संबंध है?

(a) कूर्ग अराबिका कॉफी 

(b) चिकमगलूर अराबिका कॉफी

(c) मशरूम कॉफी

(d) अराकू वैली अराबिका कॉफी

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न :कॉफी कैसी फसल है ? इसकी कृषि के लिए आदर्श जलवायु की व्याख्या कीजिए

स्रोत:THE HINDU 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR