New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

जिनेवा झील 

प्रारम्भिक परीक्षा – प्लास्टिक प्रदुषण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • स्विट्ज़रलैंड की जिनेवा झील में प्लास्टिक प्रदुषण का स्तर, विश्व में स्थित सभी महासागरों से भी ऊँचा हो गया है।

lake-geneva

स्विट्जरलैंड का परिचय 

Switzerland

  • स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % भूमि ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर और चारागाह हैं। 
  • स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं।
  • इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन, फ़्रांसीसी और इतालवी  एवं एक सह-राजभाषा है: रोमांश । 
  • इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्जरलैंड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। 
  • लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। 
  • इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जेनेवा, बर्न, बासल, इंटरलाकेन,   लोज़ान, लूत्सर्न ।
  • यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं।
  • स्विट्जरलैंड की जिनेवा झील, पश्चिमी यूरोप की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। यह स्विट्जरलैंड और फ्रांस की सीमा पर स्थित है। इस झील की लंबाई 73 किलोमीटर और चौड़ाई 14 किलोमीटर है तथा गहराई 310 मीटर है।
  • स्विट्ज़रलैंड के आल्प्स की तलहटी में बसी जिनेवा झील को लंबे समय से पानी का एक प्राचीन भंडार माना जाता है, लेकिन नए शोध से पता चला है कि इसके प्लास्टिक प्रदूषण का स्तर महासागरों से भी ऊंचा है। 
  • जिनेवा स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था ओशनआई, जो एक दशक से अधिक समय से समुद्र से प्लास्टिक इकट्ठा करने का कार्य कर रही है।
  • इस संस्था ने अपना ध्यान स्विट्जरलैंड की झीलों में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदुषण की ओर केंद्रित किया है। ओसिएने के संस्थापक और निदेशक ने कहा, "हमने समुद्र के आंकड़ों के साथ स्तरों की तुलना की और निष्कर्ष पर पहुंचे कि झील की सतह पर माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण महासागरों के परिमाण के समान है।"

प्लास्टिक प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है?

  • प्लास्टिक बनाना सस्ता है तथा इसका प्रयोग व्यापक रूप से किया जाता है , यह पर्यावरण में इतनी अधिक मात्रा में उपस्थित है कि इसका लगभग 40 प्रतिशत एक बार प्रयोग कर देने के पश्चात् इसे फेंक दिया जाता है, जिससे अधिक प्लास्टिक प्रदूषण हो रहा है।

किस झील में सबसे अधिक प्लास्टिक प्रदूषण है?

  • एक रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो, टोरंटो, क्लीवलैंड और डेट्रॉइट प्लास्टिक प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान करते हैं। 
  • ग्रेट लेक्स में फेंके गए प्लास्टिक का आधा हिस्सा लगभग 11 मिलियन पाउंड मिशिगन झील में प्रवाहित होता है। इस कारण इसे सबसे अधिक प्लास्टिक प्रदूषित झील भी कहते हैं। 

सबसे अधिक प्लास्टिक प्रदूषण वाला देश 

  • एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा फैलाने वाला देश है । अमेरिकी सरकार ने इस बढ़ते संकट को देखते हुए राष्ट्रीय रणनीति बनाने का सुझाव दिया है।
  • 21 से 30 मई 2023 तक जिनेवा में हुई 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA76) में मानव स्वास्थ्य पर रसायनों, अपशिष्ट और प्रदूषण के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया।  
  • इनमें प्लास्टिक प्रदूषण तथा इससे मानव स्वास्थ पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन किया गया। 

प्लास्टिक प्रदूषण का प्रभाव 

  • जल में प्लास्टिक के पड़ जाने से जलजीवन, मत्स्य और अन्य जलीय जीवों जैसे कोरल इत्यादि को काफी नुकसान पहुंचता है । 
  • प्लास्टिक की वजह से नदियों, समुद्रों और झीलों का पानी प्रदूषित होता जा रहा है , जिससे जलजीवन और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
  • प्लास्टिक प्रदूषण का मानव के साथ ही अन्य चीजों पर भी इसका प्रभाव देखा गया है। उदाहरणों के तौर पर स्थलों पर प्रदूषण, श्रमिकों का रसायनों के संपर्क में आना, अपशिष्ट भस्मीकरण से वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण और मिट्टी प्रदूषण शामिल हैं। 
  • बच्चों, महिलाओं, अनौपचारिक अपशिष्ट क्षेत्र के श्रमिकों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों सहित कमजोर समूहों को विशेष रूप से उजागर किया जाता है, जिससे मानव अधिकारों और पर्यावरणीय अन्याय की चिंता बढ़ जाती है। 
  • प्लास्टिक के प्रतिकूल प्रभाव विशेष रूप से गर्भ में पल रहे बच्चों और छोटे बच्चों पर होते हैं, जिनमें समय से पहले जन्म, मृत बच्चे का जन्म, प्रजनन अंगों में जन्म दोष, न्यूरोडेवलपमेंटल हानि, बिगड़ा हुआ फेफड़ों का विकास और बचपन में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है (मिंडेरू-मोनाको प्लास्टिक और स्वास्थ्य पर आयोग, 2023 )।
  • प्लास्टिक जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान और चरम मौसम की घटनाओं से जुड़े कई स्वास्थ्य जोखिमों में योगदान देता है। 
  • मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक उत्पादन के प्रभावों की भी महत्वपूर्ण मौद्रिक लागत है, हाल ही में वैश्विक स्तर पर 2015 में $250 बिलियन से अधिक और प्लास्टिक से जुड़े रसायनों पीबीडीई, बीपीए और डीईएचपी के कारण होने वाली बीमारियों और विकलांगता के लिए अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में $920 बिलियन से अधिक का अनुमान लगाया गया है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से जिनेवा झील किस देश में स्थित है?

(a) अमेरिका  

(b) ग्रीस

(c) स्विट्ज़रलैंड 

(d) ऑस्ट्रिया

उत्तर (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: प्लास्टिक प्रदूषण कैसे मानव और पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है, व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR