New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

नाइजीरिया में लासा बुखार का प्रकोप

चर्चा में क्यों?

नाइजीरिया में लासा बुखार के प्रकोप से मरने वालों की संख्या इस साल की शुरुआत से अब तक 138 तक पहुंच गई है।

प्रमुख बिंदु:

  • स्थान: नाइजीरिया (अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश)
  • प्रभाव:
    • मृत्यु संख्या: 138 (इस वर्ष की शुरुआत से अब तक)
    • पुष्ट मामले: 717
    • मृत्यु दर: 19.2%
    • प्रभावित राज्य: देश के 36 में से कम से कम 18 राज्य

लासा बुखार (Lassa Fever)

  • यह  एक वायरल हेमोराजिक फीवर है, जो Lassa virus के कारण होता है। 
  • यह वायरस Arenaviridae परिवार से संबंधित है। 
  • यह मुख्यतः पश्चिमी अफ्रीका में पाया जाता है और चूहों की एक विशेष प्रजाति – मास्टोमिस के संपर्क से फैलता है।

लासा बुखार का संक्रमण कैसे फैलता है?

  1. प्राथमिक संक्रमण:
    • मास्टोमिस चूहों के मूत्र, मल, लार या रक्त से दूषित खाद्य पदार्थ या सतहों के संपर्क में आने से।
    • चूहे अक्सर घरों में पाए जाते हैं और भोजन सामग्री को दूषित कर सकते हैं।
  2. माध्यमिक संक्रमण (मानव से मानव):
    • संक्रमित व्यक्ति के खून, शरीर के तरल पदार्थ या उनके दूषित बिस्तर/कपड़ों से।
    • स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण का अधिक खतरा होता है यदि वे उचित सुरक्षा न अपनाएँ।

मुख्य लक्षण:

शुरुआत में लक्षण सामान्य बुखार जैसे लग सकते हैं, पर गंभीर स्थिति में जानलेवा हो सकता है।

प्रारंभिक लक्षण

गंभीर लक्षण

बुखार, कमजोरी, सिरदर्द

आंतरिक रक्तस्राव, उल्टी, मांसपेशियों में दर्द

गले में खराश

निम्न रक्तचाप, झटके (seizures)

खांसी, दस्त

अंगों का फेल होना, कोमा

इलाज और रोकथाम:

  • शीघ्र निदान और उपचार आवश्यक
  • रोगसूचक और सहायक देखभाल (जैसे पुनर्जलीकरण) से जीवित रहने की संभावना बढ़ती है

प्रश्न. लासा बुखार किस प्रकार का संक्रमण है?

(a) बैक्टीरियल संक्रमण

(b) वायरल हेमोराजिक फीवर

(c) फंगल संक्रमण

(d) परजीवी संक्रमण

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR