New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

लाफ़िंग गुल (Laughing gull)

प्रारम्भिक परीक्षा – लाफ़िंग गुल (Laughing gull)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

संदर्भ

भारत में पहली बार उत्तरी अमेरिका के लाफ़िंग गुल पक्षी को केरल के कासरगोड जिले के चित्तारी समुद्र तट पर देखा गया है।

Laughing-gull

प्रमुख बिंदु 

  • इस खोज से भारत में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों की कुल संख्या 1,367 हो गई है।
  • इसमें से केरल राज्य में पायी जाने वाली कुल 554 पक्षी प्रजातियों में से कासरगोड जिले में 400 पक्षी प्रजातियां पायी जाती हैं।

लाफ़िंग गुल (Laughing gull):-

laughing-gull-bird

  • उत्तरी अमेरिका का एक प्रवासी पक्षी है। 
  • यह मध्यम आकार 15-17 इंच की होती है, इसके पंख 37-47 इंच लम्बे होते हैं। 
  • यह एक सामाजिक पक्षी है और समूहों में शिकार करता है तथा घास एवं झाड़ियों में घोंसला बनाता है और प्रवास करता है।

विशेषताएँ:-

franklin-gull

  • इस पक्षी का ऊपरी हिस्सा काला, लंबी झुकी हुई चोंच, काले पैर और सिर के पिछले हिस्से पर गहरा भूरे रंग का धब्बा है। इसके पैर लाल काले रंग के होते हैं। 
  • इस पक्षी का नाम लाफ़िंग गुल इसकी तेज़ और ऊँची आवाज़ में "हा हा हा हा हा हा" हँसने की आवाज़ के कारण रखा गया है।

जीवन चक्र:-

  • लाफ़िंग मादा गुल 2-4 अंडे देती है और अंडों को 20-23 दिनों तक सेती हैं। 
  • चूजे अंडे से निकलने के कुछ दिन बाद घोंसला छोड़ देते हैं, लेकिन उनके माता-पिता उनकी देखभाल तब तक करते हैं जब तक कि वे 35 दिन के नहीं हो जाते। 

प्राकृतिक वास:-

  • यह विशेष रूप से समुद्र तटों और नमक दलदल के आसपास पाया जाता है, इसके अतिरिक्त तटीय खाड़ियाँ, घाट, नदियों, खेतों, डंपों आदि जगह पर भी पाया जाता है। 
  • यह कनाडा, फ्लोरिडा, कैरेबियन, वर्जीनिया, दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको की खाड़ी तट तक शीतकाल में रहता है। 

आहार:-

  • यह पक्षी मोलस्क, मछली, पक्षी के अंडे, युवा पक्षी, स्क्विड, केकड़े और अन्य क्रस्टेशियंस, कीड़े, मांस और कचरा खाती है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- लाफ़िंग गुल (Laughing gull) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस प्रवासी पक्षी को भारत में पहली बार केरल के कासरगोड जिले के चित्तारी समुद्र तट पर देखा गया है। 
  2. इस पक्षी का नाम इसकी तेज़ और ऊँची आवाज़ में "हा हा हा हा हा हा" हँसने की आवाज़ के कारण रखा गया है।
  3. यह कनाडा, फ्लोरिडा, कैरेबियन, वर्जीनिया, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X