New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

 एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (M. S. SWAMINATHAN AWARD)

प्रारंभिक परीक्षा – एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार (M S SWAMINATHAN AWARD)

चर्चा में क्यों

 02 जनवरी, 2024 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी आर कंबोज को एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

SWAMINATHAN-AWARD

प्रमुख बिंदु 

  • कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार प्रदान किया।
  • एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार समारोह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 'एक स्वास्थ्य एक विश्व' विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में संपन्न हुआ।
  • एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से चयनित प्रो. बी.आर. कम्बोज को कृषि विज्ञान में शिक्षा, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
  • प्रोफेसर बी.आर. कंबोज के शोध कार्य और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ सहयोगात्मक गतिविधियों से प्राप्त कृषि संबंधी सिफारिशें किसानों के लिए अत्यधिक फायदेमंद साबित हुई हैं।
  • प्रोफेसर बी.आर.कंबोज ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं, पुस्तकों और तकनीकी पत्रिकाओं में लगभग 300 शोध पत्र और लेख प्रकाशित किए हैं।

एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार

  • ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने डॉ. एम.एस. को सम्मानित करने के लिए ‘कृषि में नेतृत्व के लिए डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार’ की स्थापना की।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी
  • पहला एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 15 मार्च, 2005 को भारत के माननीय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा डॉ. नॉर्मन ई बोरलॉग को दिया गया था।
  • तेरहवां एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 19 अगस्त, 2023 को डॉ. सुरिंदर (सूरी) एम. सहगल को प्रदान किया गया था।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 02 जनवरी, 2024 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बी आर कंबोज को एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  2. ट्रस्ट फॉर एडवांसमेंट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ने डॉ. एम.एस. को सम्मानित करने के लिए ‘कृषि में नेतृत्व के लिए डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन पुरस्कार’ की स्थापना की।
  3. तेरहवां एम. एस. स्वामीनाथन पुरस्कार 19 अगस्त, 2023 को डॉ. सुरिंदर (सूरी) एम. सहगल को प्रदान किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : AIR 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR