New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मोसुरा फेंटोनी

कनाडा के प्रसिद्ध बर्गेस शेल (Burgess Shale) में वैज्ञानिकों ने हाल ही में मोसुरा फेंटोनी (Mosura fentoni) नामक एक विलक्षण एवं अज्ञात समुद्री जीव की खोज की है। यह जीव लगभग 50 करोड़ वर्ष पूर्व के कैम्ब्रियन काल का है। 

मोसुरा फेंटोनी के बारे में 

  • परिचय : इसे रेडियोडॉन्ट (Radiodont) समूह का सदस्य माना गया है जोकि आज के कीटों, केकड़ों एवं मकड़ियों जैसे आर्थोपोड्स के दूरस्थ पूर्वज हैं।
    • हालाँकि, इसकी संरचना एवं विशेषताएँ इस समूह की अब तक मानी जाने वाली परिभाषाओं को चुनौती देती हैं और यह जीव आर्थोपोडा की प्रारंभिक विविधता व जटिलता को समझने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

प्रमुख विशेषताएँ एवं महत्त्व 

  • संरचनात्मक विविधता एवं विशेषज्ञता : इसका शरीर आकार में छोटा (1.5–6 सेमी) होते हुए भी 26 खंडों (Segments) में विभाजित है जो तीन स्पष्ट क्षेत्रों में विभक्त है:
  • हेड (सिर) : एक लघु गर्दन के माध्यम से जुड़ा होता है।
  • मेसोट्रंक (मध्य भाग) : इसमें छह पैडल-जैसे फ्लैप्स होते हैं जो जल में तैरने के लिए प्रोपेलर की तरह कार्य करते हैं।
  • पोस्टेरोट्रंक (पिछला भाग) : इसमें पतली गिल्स (Gills) की पंक्तियाँ होती हैं और यहाँ तैरने वाले फ्लैप्स छोटे होकर शेष रह जाते हैं।
  • श्वसन संरचना में नवीनता : पोस्टेरोट्रंक में गिल्स की प्रमुखता इसे एक ‘विशेषीकृत श्वसन टैग्मा’ (Specialized Respiratory Tagma) बनाती है जोकि आज के हॉर्सशू क्रैब्स की ऑक्सीजन-संग्रह करने वाली पूंछ से मिलती-जुलती है।
  • आर्थोपोडा के विकास की नई समझ : वंश-वृक्ष (Phylogenetic tree) में मोसुरा फेंटोनी (Mosura fentoni) को हर्डीयिड रेडियोडॉन्ट्स के आधार के पास रखा गया है। यह दर्शाता है कि रेडियोडॉन्ट्स प्रारंभिक काल में ही अपने शरीर के खंडों को विभाजित एवं विशिष्ट बनाने के विभिन्न तरीकों के साथ प्रयोग कर रहे थे।
    • यही क्षमता आगे चलकर कीटों, केकड़ों एवं मकड़ियों में संरचनात्मक व कार्यात्मक विविधता के रूप में फली-फूली।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR