New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

नेगलेरिया फाउलेरी (मस्तिष्क खाने वाले अमीबा)

प्रारंभिक परीक्षा:   नेगलेरिया फाउलेरी
मुख्य परीक्षा: पेपर-3,  विज्ञान और प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों -

केरल में अलाप्पुझा जिले में, मस्तिष्क खाने वाले अमीबा के संक्रमण से 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पिछले दिसंबर दक्षिण कोरिया  के एक 50 वर्षीय व्यक्ति और मार्च में फ्लोरिडा के एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

परिचय -

नेगलेरिया फाउलेरी- यह एक कोशकीय जीव है, इसे "दिमाग खाने वाले अमीबा" के रूप में जाना जाता है।  नेगलेरिया की कई प्रजातियाँ है, जिसकी नेगलेरिया फाउलेरी प्रजाति ही लोगों को संक्रमित करती है। बेहद सूक्ष्म होने के कारण इसे माइक्रोस्कोप से ही देखना पाना संभव होता है।

मुख्य बिंदु: 

  • यह झीलों, गर्म झरनों, स्विमिंग पूल, सर्फ पार्क, दूषित जल स्रोतों या अन्य ऐसे स्थान जिनका रखरखाव बेहतर नहीं है। वहां इनके पाए जाने की संभावना अधिक होती है।
  • यह अमीबा नाक के रास्ते मस्तिष्क में प्रवेश कर जाता है, जिसे घातक रूप से प्रभावित करता है। 
  • शुरूआती चरण में इसे  “प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (पीएएम)” के रूप में जाना जाता है।
  • गर्मी का मौसम इनके विकास के लिए अनुकूल होता है। (आदर्श तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर)  
  • परिपक्व होने या ट्रोफोज़ोइट चरण में कमजोर हो जाता है। 
  • शीतलन में ये तेजी से मरते है।
  • गोता लगाने या जल निकायों में कूदने जैसी गतिविधियाँ पानी को नाक में धकेल सकती हैं, जो अमीबा के लिए एक प्रवेश बिंदु प्रदान करती हैं।
  • संक्रमित व्यक्ति के उपचार के साथ भी, जीवित रहने की दर कम है।

शरीर में  कैसे फैलता है -  

  • जब कोई व्यक्ति, तैराक या गोताखोर किसी जल निकाय में कूदता है या दूषित जल का उपयोग करता है;  अमीबा घ्राण तंत्रिका के माध्यम से मस्तिष्क में चला जाता है जो मस्तिष्क के ऊतकों के विनाश का कारण बनता है। अच्छी बात यह है कि नेगलेरिया फाउलेरी संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है।
  • नेगलेरिया फाउलेरी के प्रति शरीर संवेदनशील होता है। यद्यपि यह किसी को भी प्रभावित कर सकता है।
  • कुछ अन्य कारण संक्रमित होने की सम्भावना बढ़ा देते हैं। जैसे- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, नाक या श्वसन  संबंधी समस्याएँ, गर्म मीठे पानी के संपर्क में आने वाली गतिविधियां।

संक्रमण के लक्षण:

  • मस्तिष्क के ऊतकों में सूजन और विनाश पैदा करके मस्तिष्क को प्रभावित करता है।
  • संक्रमण के एक सप्ताह के भीतर गंभीर सिरदर्द, बुखार, मतली, उल्टी, गर्दन में अकड़न, भ्रम, दौरे और मतिभ्रम आदि लक्षण देखे जाते हैं।
  • संक्रमण की बढ़ती तीव्रता में व्यक्ति कोमा में जा सकता है और अंततः मृत्यु भी हो सकती है। 

उपचार: 

  • संक्रमण से बचने की संभावना कम है। इसमें मृत्यु दर 97 प्रतिशत दर्ज की गई है।
  • अमेरिका स्थित रोग नियंत्रण केंद्र (सीडीसी) दवाओं के संयोजन के साथ उपचार की सिफारिश सुझाता है। 
  • मरीजों के इलाज के लिए-एम्फोटेरिसिन बी, एज़िथ्रोमाइसिन, फ्लुकोनाज़ोल, रिफैम्पिन, मिल्टेफोसिन और डेक्सामेथासोन उपयोग की जाती हैं। 

प्राकृतिक जल निकायों के उचित  प्रबंधन के लिए झीलों, गर्म झरनों और तालाबों जैसे गर्म ताजे जल निकायों में गतिविधियों को सीमित करें जब तक कि उन्हें क्लोरीन से कीटाणुरहित न किया जाए। पानी की गतिविधियों से पहले और बाद में स्वच्छता का पालन करें।    

 प्रश्न: ‘नेगलेरिया फाउलेरी’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 

(1) इसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से होता है।
(2) शीतलन में इनकी वृद्धि की अनुकूल परिस्थितियां  बनती हैं। 
(3) परिपक्व होने या ट्रोफोज़ोइट चरण में कमजोर हो जाता है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो 
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

उत्तर : (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: मस्तिष्क खाने वाले अमीबा (नेगलेरिया फाउलेरी) किस प्रकार मानव शरीर क्षति पहुँचता है? इसके लक्षणों सहित उपचार पर चर्चा कीजिए।  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR