New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली

चर्चा में क्यों?

हाल ही में,  जम्मू और कश्मीर ‘राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली’ (National Single Window System- NSWS) में शामिल होने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यापार में सुगमता की दिशा में लिया गया एक प्रमुख कदम है। 

प्रमुख बिंदु

  • एन.एस.डब्लू.एस. एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो निवेशकों को उनकी व्यावसायिक आवश्यकताओं की पहचान करने तथा अनुमोदन हेतु आवेदन करने लिये मार्गदर्शक के रूप में कार्य करता है। इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत वर्ष 2021 में की गई थी। 
  • यह पोर्टल भारतीय औद्योगिक भूमि बैंक (आई.आई.एल.बी.) से जुड़ा हुआ है, जो जम्मू-कश्मीर के लगभग 45 औद्योगिक पार्कों की मेज़बानी करता है। इससे निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध भू-खंडों को खोजने में मदद मिलेगी।
  • यह निवेशकों को सूचना एकत्र करने और विभिन्न हितधारकों से मंजूरी प्राप्त करने के लिये कई प्लेटफॉर्म अथवा कार्यालयों का दौरा करने की आवश्यकता को समाप्त करता है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सहित बीस मंत्रालयों अथवा विभागों को एकीकृत किया गया है। 
  • वर्तमान में इस पोर्टल के माध्यम से 142 केंद्रीय स्वीकृतियों को प्राप्त करने हेतु आवेदन किये जा सकते हैं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR