चर्चा में क्यों ?
- शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए
- इस वर्ष कुल 45 शिक्षकों को उनके स्कूल शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है।
- यह पुरस्कार 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
- हर साल यह आयोजन देश के श्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए किया जाता है और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है।

शिक्षक दिवस पुरस्कार समारोह 2025
- पुरस्कार वितरण समारोह 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस उत्सव के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया ।
- इस अवसर पर देशभर के शिक्षकों को उनके समर्पण, शिक्षा की गुणवत्ता में योगदान और नवीन शिक्षण पद्धतियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षक चयन की प्रक्रिया
शिक्षकों का चयन तीन-स्तरीय ऑनलाइन प्रक्रिया (ज़िला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर) के माध्यम से किया गया। चयन का मुख्य आधार रहा:
- नवीन शिक्षण पद्धतियाँ अपनाना
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए योगदान
- समर्पण और नवाचार
पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का विवरण
- कुल शिक्षक: 45
- पुरुष शिक्षक: 24
- महिला शिक्षक: 21
- प्रतिनिधित्व: 27 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश और 6 राष्ट्रीय स्तर की संस्थाएँ
सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाले राज्य
कुछ राज्यों से सबसे अधिक शिक्षकों का चयन हुआ:
- उत्तर प्रदेश: 2 शिक्षक
- महाराष्ट्र: 2 शिक्षक
- मध्य प्रदेश: 2 शिक्षक
- बिहार: 2 शिक्षक
- गुजरात: 2 शिक्षक
- इससे स्पष्ट होता है कि देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय संगठनों में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को मान्यता दी गई है।
प्रश्न :-राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 का वितरण किस अवसर पर किया गया? (a) गणतंत्र दिवस (b) स्वतंत्रता दिवस (c) शिक्षक दिवस (d) शिक्षा दिवस |