निएंडरथल (Neanderthals)

संदर्भ  

  • हाल ही में क्वाटरनरी साइंस रिव्यूज़ में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि नियंडरथल की विदाई का प्रमुख कारण उनके सीमित सामाजिक संबंध थे, जबकि होमो सेपियन्स अपनी बेहतर नेटवर्किंग क्षमताओं के कारण जीवित रहने में सफल रहे। वस्तुतः वैज्ञानिकों ने लंबे समय से चली आ रही इस धारणा को चुनौती दी है कि नियंडरथल मानव जाति के विलुप्त होने के पीछे जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ा कारण था। 

शोध से संबंधित प्रमुख तथ्य  

जलवायु प्रमुख कारण  

  • कैम्ब्रिज और मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए हैबिटेट सूटेबिलिटी मॉडलिंग (Habitat Suitability Modeling) और उन्नत एल्गोरिदम का उपयोग किया। इस शोध में पिछले 60,000 वर्षों के जलवायु आंकड़ों का सिमुलेशन किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्राचीन मानव किन क्षेत्रों में बसना/रहना पसंद करते थे।  

शोध के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: 

  • शोधकर्ताओं का अनुमान है कि दोनों प्रजातियों के क्षेत्रों में 5% से भी कम ओवरलैप (साझा क्षेत्र) था। इसका अर्थ है कि नियंडरथल और होमो सेपियन्स शायद ही कभी एक-दूसरे के आमने-सामने आए होंगे। 
  • यह नया शोध उस प्रसिद्ध सिद्धांत को कमजोर करता है जिसे प्रतिस्पर्धी बहिष्कार (Competitive Exclusion) कहा जाता है। पहले माना जाता था कि होमो सेपियन्स ने संसाधनों के लिए नियंडरथल के साथ सीधा संघर्ष किया और उन्हें बाहर धकेल दिया। लेकिन नए आंकड़ों के अनुसार, चूँकि उनके क्षेत्र अलग-अलग थे, इसलिए संसाधनों के लिए सीधी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना बहुत कम थी। 
  • अध्ययन के अनुसार, नियंडरथल के विलुप्त होने की कहानी उनके अलगाव में छिपी है। वस्तुतः  पूर्वी यूरोप में, नियंडरथल समूह इतने छोटे और बिखरे हुए थे कि वे लंबे समय तक अस्तित्व नहीं बचा सके। 
  • इसके विपरीत, होमो सेपियंस ने तटीय प्रवासन मार्गों का उपयोग किया और बेहतर सामाजिक नेटवर्क विकसित किए। यह जुड़ाव उन्हें संकट के समय जानकारी और संसाधनों को साझा करने में मदद करता था। 

निएंडरथल के बारे में प्रमुख तथ्य 

  • प्रजातियाँ : होमो निएंडरथेलेंसिस
  • जीवनकाल : लगभग 400,000 से 40,000 वर्ष पूर्व
  • स्थान : पूरे यूरोप और दक्षिण-पश्चिम और मध्य एशिया में
  • शारीरिक बनावट :  बड़ी नाक, मजबूत दोहरी मेहराबदार भौंहें, अपेक्षाकृत छोटा और गठीला शरीर।
  • मस्तिष्क का आकार : कम से कम 1,200 सेमी³ से 1,750 सेमी³ तक
  • ऊंचाई : लगभग 1.50-1.75 मीटर
  • वजन : लगभग 64-82 किलोग्राम
  • आहार :  मांस, पौधे और कवक, उपलब्ध होने पर शंख।
  • प्रजाति का नामकरण : 1864 

निष्कर्ष 

  • यद्यपि यह शोध हमें याद दिलाता है कि मानव विकास की कहानी केवल शक्तिशाली के जीवित रहने (Survival of the fittest) के बारे में नहीं है, बल्कि सबसे बेहतर जुड़ाव (Survival of the best connected) के बारे में है। जहाँ नियंडरथल खराब सामाजिक संबंधों के दुष्परिणामों से जूझते रहे, वहीं होमो सेपियन्स ने आपसी सहयोग के दम पर दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT