नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर पार भाला फेंका

चर्चा में क्यों?

भारतीय भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। 

प्रमुख बिंदु:

  • नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर की बाधा पार करते हुए 90.23 मीटर का थ्रो किया, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है । 
  • इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद, नीरज को प्रतियोगिता में दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, क्योंकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर उन्हें पीछे छोड़ दिया। 
  • नीरज चोपड़ा अब 90 मीटर से अधिक भाला फेंकने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे एथलीट बन गए हैं।
  • इससे पहले यह उपलब्धि केवल पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपे के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ने हासिल की थी ।

प्रश्न. नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में कितनी दूरी का भाला फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया?

(a) 89.94 मीटर

(b) 90.23 मीटर

(c) 91.06 मीटर

(d) 92.97 मीटर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT