New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM Independence Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 15th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM Independence Day Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 15th Aug 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 22nd August, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 24th August, 5:30 PM

नेपाल में रूबेला मुक्त होने की घोषणा

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नेपाल को आधिकारिक तौर पर रूबेला मुक्त घोषित किया है।

प्रमुख बिंदु:

  • नेपाल अब WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में रूबेला उन्मूलन करने वाला छठा देश बन गया है। 
  • यह उपलब्धि क्षेत्रीय स्तर पर 2026 तक रोग नियंत्रण के लक्ष्य को हासिल करने की प्रतिबद्धता को और पुष्ट करती है।

रूबेला के बारे में:

  • रूबेला एक संक्रामक वायरल संक्रमण है, जिसे जर्मन खसरा भी कहा जाता है।
  • यह गर्भवती महिलाओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है, 
  • इससे गर्भपात,मृत शिशु का जन्म या जन्म दोष हो सकते हैं।
  • टीकाकरण के माध्यम से यह रोग पूरी तरह से रोका जा सकता है।
  • रूबेला उन्मूलन से भावी पीढ़ियों को आजीवन विकलांगता से बचाया जा सकता है।

नेपाल में रूबेला उन्मूलन:

  • नेपाल ने 2012 में 9 महीने से 15 साल तक के बच्चों को लक्षित करते हुए एक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू किया।
  • 2016 में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में दूसरी खुराक शामिल की गई।
  • तब से नेपाल ने 2012, 2016, 2020 और 2024 में चार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान चलाए।
  • इन प्रयासों ने जन स्वास्थ्य आपात स्थितियों के बावजूद उच्च कवरेज बनाए रखा, और 2024 तक 95% से अधिक टीकाकरण लक्ष्य हासिल किया।

क्षेत्रीय और वैश्विक संदर्भ

  • नेपाल अब दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में भूटान, डीपीआर कोरिया, मालदीव, श्रीलंका और तिमोर-लेस्ते के साथ शामिल है।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान रुकावटों के बाद, क्षेत्रीय लक्ष्य 2026 निर्धारित किया गया था।
  • नेपाल की सफलता में मजबूत सरकारी नेतृत्व, WHO और Gavi का अंतर्राष्ट्रीय समर्थन और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1948
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
  • उद्देश्य:
    • वैश्विक स्वास्थ्य मानकों का निर्धारण
    • रोगों की रोकथाम और नियंत्रण
    • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सहायता
    • स्वास्थ्य आपात स्थिति (pandemic, epidemic) में मार्गदर्शन देना
  • सदस्य देश: 194 देश
  • WHO हर साल 7 अप्रैल को World Health Day मनाता है।

प्रश्न. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किस देश को आधिकारिक रूप से रूबेला मुक्त घोषित किया है ? 

(a) सूडान 

(b) मालदीव 

(c) नेपाल  

(d)  घाना 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X