ऑस्कर विजेता गीतकार एलन बर्गमैन का निधन

चर्चा में क्यों ?

महान अमेरिकी गीतकार एलन बर्गमैन का जुलाई 2025 में 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु:

  • 11 सितंबर, 1925 को ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में जन्मे बर्गमैन ने उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय से संगीत और रंगमंच का अध्ययन किया।
  • उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा की और लॉस एंजिल्स जाने से पहले सीबीएस फिलाडेल्फिया में अपना करियर शुरू किया।
  • जहाँ उन्होंने जॉनी मर्सर के मार्गदर्शन में गीत लेखन की दुनिया में कदम रखा।
  • बर्गमैन के योगदान ने अमेरिकी फ़िल्म संगीत को ऊँचा उठाया। 
  • उन्होंने बारबरा स्ट्रीसैंड, फ्रेड एस्टायर, फ्रैंक सिनात्रा और मिशेल लेग्रैंड जैसे सितारों के साथ मिलकर "द वे वी वेयर", "द विंडमिल्स ऑफ़ योर माइंड" और "यू डोंट ब्रिंग मी फ्लावर्स" जैसे प्रतिष्ठित गीत रचे। 

प्रमुख कृतियाँ एवं उपलब्धियाँ

क्षेत्र

विवरण

प्रसिद्ध गीत

- The Way We Were (1973)
- The Windmills of Your Mind (1968)
- You Don’t Bring Me Flowers

अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर)

3 बार विजेता (1968, 1973, 1983)

ऑस्कर नामांकन

कुल 16 बार

ग्रैमी पुरस्कार

The Way We Were एल्बम के लिए

सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम

1980 में शामिल

टीवी थीम गीत

Maude, Good Times, Alice

संगीतकारों से सहयोग

हेम्लिश, मिशेल लेग्रैंड, हेनरी मैनसिनी, क्विंसी जोन्स

सांस्कृतिक प्रभाव

  • बर्गमैन के गीतों ने 20वीं सदी के हॉलीवुड के "साउंडट्रैक युग" को एक भावनात्मक गहराई दी।
  • उनके गीतों में कविता और आत्मा का अद्वितीय मेल होता है।
  • "द वे वी वेयर" और "विंडमिल्स ऑफ़ योर माइंड" जैसे गीत आज भी फिल्मों, टेलीविजन और मंच पर लोकप्रिय हैं।
  • एलन ने संगीत शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए भी कार्य किया – वे अकादमी फाउंडेशन के अध्यक्ष रहे।

प्रश्न. एलन बर्गमैन का संबंध किस क्षेत्र से था?

(a) चित्रकला

(b) राजनीति

(c) संगीत एवं गीत लेखन

(d) वास्तुकला

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT