समग्र वेतन खाता पैकेज    

संदर्भ 

हाल ही में, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ‘केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समग्र वेतन खाता पैकेज’ शुरू किया है। 

समग्र वेतन खाता पैकेज के बारे में 

  • यह पहल सरकार के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन और 2047 तक सभी के लिए बीमा की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के अनुरूप है। 
  • इसका उद्देश्य केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को एक ही सुगम खाता संरचना के अंतर्गत बैंकिंग और बीमा लाभों का व्यापक पैकेज प्रदान करना है। 
  • सभी श्रेणियों (समूह ए, बी एवं सी) के कर्मचारियों के लिए अधिकतम कवरेज, एकरूपता व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बैंकों के साथ परामर्श करके पैकेज को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
  • इस उत्पाद के तीन मुख्य खंड बैंकिंग, बीमा एवं कार्ड हैं। यह इसे कर्मचारियों के लिए एक संपूर्ण वित्तीय समाधान बनाते हैं। समग्र वेतन खाता पैकेज की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

1. बैंकिंग सुविधाएँ

  • उन्नत सुविधाओं के साथ शून्य-शेष वेतन खाता
  • मुफ्त धन हस्तांतरण (आरटीजीएस/एनईएफटी/यूपीआई) के साथ-साथ चेक सुविधा की भी उपलब्धता 
  • आवास, शिक्षा, वाहन और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए ऋण पर रियायती ब्याज दर
  • ऋण प्रसंस्करण शुल्क में छूट
  • लॉकर किराए पर छूट
  • पारिवारिक बैंकिंग के लाभ 

2. बेहतर बीमा कवरेज

  • 1.50 करोड़ रुपए तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा
  • 2 करोड़ रुपए तक हवाई दुर्घटना बीमा
  • 1.50 करोड़ रुपए तक स्थायी पूर्ण व आंशिक विकलांगता कवर
  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस: 20 लाख रुपए तक की अंतर्निहित टर्म लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा, किफायती प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा के साथ।
  • स्वास्थ्य बीमा: स्वयं एवं परिवार के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज, इसमें एक बेस प्लान और अतिरिक्त टॉप-अप सुविधा शामिल है। इससे किफायती प्रीमियम पर बीमा कवरेज को बढ़ाया जा सकता है।

3. डिजिटल और कार्ड की विशेषताएँ

  • डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बेहतर लाभ
  • एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर
  • असीमित लेनदेन और शून्य रखरखाव शुल्क
  • समग्र वेतन खाता पैकेज की पूरी जानकारी वित्तीय सेवा विभाग (DFS) की वेबसाइट https://financialservices.gov.in पर उपलब्ध है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT