New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

P-20 शिखर सम्मेलन, 2023 

प्रारम्भिक परीक्षा –P-20 शिखर सम्मेलन, 2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • P-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13 अक्टूबर से नई दिल्ली के यशोभूमि, द्वारका में नवनिर्मित भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व एक्स्पो सेंटर (IICC) में किया जायेगा।

IICC

प्रमुख बिंदु

P-20 शिखर सम्मेलन क्या है ?  

  • P-20 शिखर सम्मेलन भी, G-20 शिखर सम्मेलन की तरह ही है। इसमें G-20 देशों के संसदीय अध्यक्ष एवं पीठासीन अधिकारी तथा 30 से अधिक देशों के अध्यक्ष शामिल होंगे।    
  • P-20 शिखर सम्मेलन का 9वाँ संस्करण 12 अक्टूबर, 2023 से प्रारम्भ होगा,लेकिन इसका मुख्य कार्यक्रम 13-14 अक्टूबर को आयोजित होगा।
  • इस सम्मेलन में हरित और टिकाऊ ऊर्जा के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए 12 अक्टूबर 2023 को LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) जीवन पर संसदीय मंच के थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 
  • यह कार्यक्रम राज्यसभा के सभापति तथा लोकसभा के अध्यक्ष के निगरानी में किया जायेगा।   

विषय (Theme)

  • इस शिखर सम्मेलन का विषय है -‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ (‘Parliament for One Earth, One Family, One Future’)है। 
  • यह विषय भारत के प्राचीन दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से प्रेरित है।

P-20 शिखर सम्मेलन मुख्य रूप से चार विषयों पर केंद्रित है – 

  • पहला-सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन लाना । 
  • दूसरा-महिलाओं के नेतृत्व का विकास करना ।
  • तीसरा- संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा प्रारंभ सतत विकास लक्ष्य (SDG) में तेजी लाना ।
  • चौथा-  ‘सतत ऊर्जा परिवर्तन: हरित ऊर्जा भविष्य का प्रवेश द्वार’ विषय पर केन्द्रित है ।
  • ये सभी विषय वर्तमान में वैश्विक मुद्दों से निपटने की तत्काल आवश्यकता को चिंहीत करते हैं ।

P-20 शिखर सम्मेलन की विशेषता  

  • इस सम्मलेन की प्रमुख विशेषता यह है कि यह पूरे विश्व को एक परिवार की तरह देखता है इसलिए यह विश्व के सभी लोगों के भविष्य के निर्धारण में अपनी अहम भूमिका निभाना चाहता है।
  • इस सम्मलेन से पूरी दुनिया की संसदों और देशों के लिए एक संदेश जायेगा कि सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, महिला-पुरुष समानता और शांति जैसी वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सीमाओं के बंधन और मतभेदों से ऊपर उठकर परस्पर सहयोग करने की आवश्यकता है।
  • पैन अफ्रीकी संसद के अध्यक्ष भारत में आयोजित P-20 शिखर सम्मेलन में पहली बार भाग लेंगे।

‘लाइफ’(LIFE) जन आंदोलन 

  • इस आंदोलन  को जून 2022 में पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था। 
  • LIFE अर्थात जीवन जन आंदोलन एक विश्वव्यापी प्रयास है जो सतत जीवन शैली और पर्यावरण के संरक्षण के लिए समर्पित है। 
  • LIFE अर्थात जीवन पर संसदीय फोरम का विशेष महत्व है, जो सांसदों के लिए अपनी-अपनी अंतर्दृष्टि का आदान-प्रदान करने और सतत जीवनयापन को बढ़ावा देने वाले सफल दृष्टिकोण को साझा करने के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :भारत में आयोजित होने वाला P-20 शिखर सम्मेलन,2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. P-20 शिखर सम्मेलन भी, G-20 शिखर सम्मेलन की तरह ही एक सम्मलेन है। 
  2. P-20 शिखर सम्मेलन का विषय है -‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ भारत के प्राचीन दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ से प्रिरित है।
  3. P-20 शिखर सम्मेलन, पूरे विश्व को एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करने के सन्देश पर आधारित है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : P-20 शिखर सम्मेलन क्या है? इसके वैश्विक महत्त्व की व्याख्या कीजिए।

स्रोत:JANSATTA+PIB+AIR NEWS

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR