New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

परम्बिकुलम टाइगर रिज़र्व

पलक्कड़ में परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व में वन विभाग द्वारा किए गए वन्यजीव सर्वेक्षण में इस संरक्षित क्षेत्र की सूची में 15 नई प्रजातियां शामिल की (जोड़ी) गई हैं।

Painted-Spurfowl

  • सर्वेक्षण भागीदार : परम्बिकुलम टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा त्रावणकोर नेचर हिस्ट्री सोसाइटी और अन्य गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से 
  • सूची में शामिल पक्षी की नई प्रजातियाँ हैं : 
  1. पेंटेड स्परफाउल (Painted Spurfowl)
  2. रूफस-बेलिड हॉक-ईगल (Rufus-bellied Hawk-eagle)
  3. इंडियन ग्रे हॉर्नबिल (Indian Grey Hornbill) 
  4. अनामलाई शोलाकिली (Anamalai Sholakili)
  5. टैगा फ्लाईकैचर (Taiga Flycatcher)
  6. प्लेन प्रिनिया (Plain Prinia)
  7. ग्रीन लीफ वार्बलर (Green Leaf Warbler) 
  • सर्वेक्षण के दौरान देखी गई अन्य उल्लेखनीय प्रजातियों में ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल, सीलोन फ्रॉगमाउथ, लेसर फिश ईगल एवं शाहीन फाल्कन आदि भी शामिल हैं। 
  • सूची में शामिल तितली की पांच नई प्रजातियां हैं :  
  1. लॉन्ग-ब्रांड बुशब्राउन (Long-brand Bushbrown)
  2. शॉट सिल्वरलाइन (Shot Silverline) 
  3. स्कार्स शॉट सिल्वरलाइन (Scarce Shot Silverline)
  4. व्हाइट-डिस्क हेज ब्लू (White-disc Hedge Blue)
  5. पालनी डार्ट (Palni Dart)
  • अन्य उल्लेखनीय प्रजातियों में फाइव-बार स्वॉर्डटेल, स्पॉट स्वॉर्डटेल, सदर्न बर्डविंग, मालाबार बैंडेड स्वेलोटेल, सह्याद्री ग्रास येलो, नीलगिरि टाइगर, सदर्न ब्लू ओकलीफ, कनारा स्विफ्ट एवं ब्लैक एंगल शामिल हैं। 
  • सूची में शामिल ओडोनेट्स की तीन नई प्रजातियां हैं : 
    • ब्राउन डार्नर (Brown Darner)
    • पैराकीट डार्नर (Parakeet Darner) 
    • वेस्टालिस सबमोंटाना फ्रेजर(Vestalis Submontana Fraser)

परम्बिकुलम टाइगर रिजर्व के बारे में

  • अवस्थिति : केरल के पलक्कड़ एवं त्रिशूर जिले में 
    • यह नेलियामपैथी-अनामलाई लैंडस्केप का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • वन्य जीव अभयारण्य : वर्ष 1973 में  
  • टाइगर रिजर्व : इसे वर्ष 2009 में 643.66 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। 
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल : परम्बिकुलम वन्यजीव अभयारण्य सहित पश्चिमी घाट, अनामलाई उप-समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा वर्ष 2010 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
  • प्रमुख जनजातियाँ : यह टाइगर रिजर्व चार प्रमुख जनजातियों का निवास स्थान है, जिनमें कादर, मुदुवर, मालासर और माला मालासर जनजाति शामिल हैं।
  • जलाशय : इस अभयारण्य में तीन मानव निर्मित जलाशय हैं जिनमें परम्बिकुलम, थुनाकाडावु एवं पेरुवारीपल्लम शामिल हैं।  
  • प्रमुख नदियां : इस क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां परम्बिकुलम, शोलायार, थेक्केडी, करप्पारा एवं कुरियारकुट्टी हैं।
  • प्रमुख वन : यहाँ मुख्यत: मिश्रित पर्णपाती, सदाबहार एवं अर्ध-सदाबहार वन पाए जाते हैं।
  • प्रमुख जोखिम : 
    • जंगल की आग
    • पर्यटकों के आगमन के कारण अपशिष्ट में वृद्धि 
    • पर्यटन क्षेत्र के विस्तार की मांग
    • आस-पास के क्षेत्रों में उत्खनन
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X