पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (NYCC) का शुभारंभ किया है।

राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (NYCC)

  • इसका प्रारंभ जुलाई 2025, नई दिल्ली के PHD हाउस से हुआ।
  • इसके सहयोगी संगठन है:
    • पर्यटन मंत्रालय
    • भारतीय पाककला संघ महासंघ (IFCA)
    • पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद (THSC)
  • मुख्य विषय : “भारतीय पाककला विरासत का उत्सव: परंपरा और नवाचार का सम्मिश्रण”
  • लक्ष्य और उद्देश्य:
    • युवा शेफ प्रतिभाओं की खोज और मार्गदर्शन।
    • भारतीय पाक परंपराओं का संरक्षण और प्रचार।
    • पारंपरिक और आधुनिक पाककला का समावेश।
    • युवाओं को पाककला करियर से जोड़ना।
    • वैश्विक मंच पर भारत की पाक पहचान को सशक्त करना।
  • इसका समापन जनवरी 2026,IHM पूसा, नई दिल्ली में होगा।

इसके क्षेत्रीय दौर कार्यक्रम:

क्षेत्र

दिनांक

स्थान

उत्तर

6 अगस्त 2025

एआईएचएम, चंडीगढ़

पूर्व

18 सितंबर 2025

आईएचएम, कोलकाता

पश्चिम

नवंबर 2025

आईएचएम, मुंबई

दक्षिण

18 दिसंबर 2025

आईएचएम, कोवलम

विशेष पहल: कैरियर संवेदीकरण कार्यशालाएं

  • कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
  • इससे आतिथ्य शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और छात्रों को पाककला क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। 
  • यह शिक्षा, उद्योग और युवाओं के बीच सेतु निर्माण का कार्य करेगा।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री(PHDCCI)

  • यह भारत की एक प्रमुख व्यापार और उद्योग संस्था है।
  • ये देश के औद्योगिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने हेतु सरकार, उद्योग और नागरिक समाज के बीच सेतु का कार्य करती है।
  • स्थापना:1905
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • विस्तार: देश के सभी प्रमुख राज्यों और विदेशों में भी इसकी उपस्थिति है।
  • PHDCCI में PHD का अर्थ:
    • Punjab
    • Haryana
    • Delhi
  • आरंभ में यह संगठन इन तीन राज्यों के व्यापारियों और उद्यमियों का प्रतिनिधित्व करता था।
  • समय के साथ इसका विस्तार अखिल भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक हुआ।

प्रमुख उद्देश्य:

  • नीतिगत सलाह के माध्यम से उद्योग हितों का प्रतिनिधित्व।
  • MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को बढ़ावा देना।
  • स्टार्टअप्स, नवाचार, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना।
  • राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय निवेश को बढ़ावा देना।
  • व्यापार मेलों, सम्मेलन, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन।

प्रश्न. हाल ही में किस संस्था ने भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय युवा शेफ प्रतियोगिता (NYCC) की शुरुआत की है?

(a) ASSOCHAM

(b) FICCI

(c) PHDCCI

(d) CII

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT