New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

पोलारिस डॉन मिशन

प्रारंभिक परीक्षा

(सामान्य विज्ञान)

मुख्य परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र-3 : सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता)

संदर्भ

हाल ही में, फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के पोलारिस डॉन मिशन (Polaris Dawn Mission) को प्रक्षेपित किया गया। 

प्रमुख बिंदु 

  • इसने कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरी। इसका उद्देश्य नए स्पेससूट डिज़ाइन का परीक्षण करना और पहली बार निजी रूप से स्पेसवॉक करना है।
  • 1,400 किमी. की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचेगा। इस चार सदस्यीय मिशन में इसाकमैन, सारा गिलिस, ऐना मेनन और स्कॉट ‘किड’ पोटेट शामिल हैं। 

पोलारिस डॉन मिशन के बारे में  

  • पोलारिस मिशन क्रू ड्रैगन का अब तक का पांचवां मिशन है जिसका लक्ष्य किसी भी अन्य मानवयुक्त मिशन की तुलना में अंतरिक्ष में 1,400 किमी. की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भरना है।
    • क्रू ड्रैगन एक कैप्सूल है। पोलारिस डॉन मिशन में प्रयोग किए गए विशेष क्रू ड्रैगन कैप्सूल का नाम ‘रेजिलिएंस’ है।
    • स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल अंतरिक्ष यात्रियों एवं आपूर्ति को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) तक लाने-ले जाने के लिए किया जाता है।
  • इस मिशन का मुख्य आकर्षण पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें पूरी तरह से गैर-पेशेवर या सामान्य लोग शामिल होंगे। 
  • इसके अंतरिक्ष यात्रियों ने नव विकसित स्पेसएक्स एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी सूट का प्रयोग किया है जो हेड-अप डिस्प्ले, हेलमेट कैमरा एवं एक उन्नत संयुक्त गतिशीलता प्रणाली से सुसज्जित हैं।
  • यह मिशन कुछ समय के लिए वैन एलेन विकिरण बेल्ट में प्रवेश करेगा। 
    • यह उच्च-ऊर्जा वाले आवेशित कणों से युक्त क्षेत्र है जो मनुष्यों के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है।
  • इस मिशन का उद्देश्य ब्रह्मांडीय विकिरण एवं अंतरिक्ष निर्वात का मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का भी अध्ययन करना है। 
  • यह मिशन ‘पोलारिस कार्यक्रम’ के तहत तीन मिशनों में से पहला है, जो फिनटेक कंपनी शिफ्ट4 पेमेंट्स के संस्थापक इसाकमैन और एलन मस्क की स्पेसएक्स के बीच सहयोग का परिणाम है।

क्या है स्पेसवाक

  • स्पेसवॉक या एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटी अंतरिक्ष में यात्री द्वारा अंतरिक्ष यान के बाहर व्यतीत की गई अवधि है। 
  • 18 मार्च, 1965 को सोवियत अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था।
  • स्पेसवॉक कई कारणों से किए जाते हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं : 
    • वैज्ञानिक प्रयोग 
    • अंतरिक्ष वातावरण का अध्ययन 
    • नए उपकरणों का परीक्षण 
    • उपग्रहों या अंतरिक्ष यान की मरम्मत

पूर्व में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा स्पेसवाक 

  • वर्ष 2000 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के बाद से अब तक लगभग 270 अंतरिक्ष यात्री और चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर 16 चीनी अंतरिक्ष यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
    • हालाँकि, पूर्व में केवल उच्च प्रशिक्षित व अच्छी तरह से वित्तपोषित सरकारी अंतरिक्ष यात्रियों ने ही स्पेसवॉक किया है।
  • पहला यू.एस. स्पेसवॉक वर्ष 1965 में जेमिनी कैप्सूल पर किया गया था और इसमें पोलारिस डॉन के समान ही प्रक्रिया का उपयोग किया गया था।

इसे भी जानिए!

  • ड्रैगन अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा और उससे आगे यात्रियों को ले जाने में सक्षम है। यह मनुष्यों को अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाने वाला पहला निजी अंतरिक्ष यान है। ड्रैगन 2 आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य अंतरिक्ष यान का एक वर्ग है 
  • क्रू ड्रैगन की मुख्य भूमिका नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत आई.एस.एस. से क्रू को लाना-ले जाना है। नासा द्वारा प्रमाणित किए जाने के बाद बोइंग का स्टारलाइनर भी इस भूमिका में शामिल हो जाएगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X