New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

'पोंटस' टेक्टोनिक प्लेट ('Pontus' tectonic plate)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'पोंटस' टेक्टोनिक प्लेट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ

  • वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में समुद्र में स्थित 20 मिलियन वर्ष पहले गायब हुए प्राचीन 'पोंटस' प्लेट की खोज की है।

tectonic-plate

प्रमुख बिंदु  

  • यूट्रेक्ट विश्वविद्यालय के भूविज्ञानी सुज़ाना वैन डी लागेमाट ने फिलीपींस के आस-पास के क्षेत्र की खोज करते हुए पोंटस नामक एक विशाल और पहले से अज्ञात टेक्टोनिक प्लेट का पुनर्निर्माण/खोज किया है।
  • यह खोज जापान, बोर्नियो, फिलीपींस, न्यू गिनी और न्यूजीलैंड में पर्वत श्रृंखलाओं के पार, पृथ्वी की गहराई में पाए जाने वाले पुराने टेक्टोनिक प्लेटों के टुकड़ों को एक साथ जोड़ने से संभव हुआ है।

'पोंटस' प्लेट

  • यह प्लेट  प्रशांत महासागर के एक चौथाई आकार का है। 
  • इस प्लेट को बोर्नियो के पहाड़ों के कुछ चट्टानी टुकड़ों के अवशेष से पता चला है कि पहले यहाँ पर पोंटस नामक एक समुद्री प्लेट हुआ करता था। 
  • बोर्नियो में एकत्र किए गए चट्टान के नमूने 135 मिलियन वर्ष पुराने हैं।जिससे पता चलता है कि पोंटस प्लेट काफी पुरानीं है।  
  • पोंटस प्लेट लगभग 160 मिलियन वर्ष पहले बना था जो बहुत बड़ा प्लेट था, लेकिन यह समय परिवर्तन के परिणामस्वरूप लगातार सिकुड़ता गया, अंततः दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई प्लेट और उत्तर में चीनी प्लेट के नीचे अवक्षेपित/गायब हो गया।
  • यह प्लेट लगभग  20 मिलियन वर्ष पहले लुप्त हो गया था।
  • लुप्त होने का कारण प्लेटें सबडक्शन बताया गया है।

टेक्टोनिक प्लेट 

  • टेक्टोनिक प्लेटें लगातार एक-दूसरे के विपरीत चलती रहती हैं। 
  • महासागरीय प्लेटों की परत महाद्वीपीय प्लेटों की तुलना में अधिक घनत्व वाली होती है, इसलिए महासागरीय प्लेटें, सबडक्शन प्रक्रिया के कारण महाद्वीपीय प्लेटों के नीचे सरक जाती हैं जिसके पश्चात् प्लेटें अततः लुप्त हो जाती है। इस प्रक्रिया को ही प्लेटें सबडक्शन कहा जाता है।  
  • "पोंटस प्लेट" के एक महासागर के नीचे स्थित होने के कारण इसे पोंटस महासागर के नाम से भी जाना जाता था। 
  • वैन डे लागेमाट ने बोर्नियो चट्टानों के चुंबकीय गुणों को देखकर यह पता लगाया कि यह प्लेट कब और कहाँ बनीं थी। 
  • इस प्लेट की जानकारी प्राप्त करने के लिए भू वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल का उपयोग किया। 

“प्लेट” 

  • इस शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम टूजो विल्सन (Tuzo Wilson) ने वर्ष 1965 में किया था। इनके अनुसार, मेंटल की ऊपरी परत से निर्मित स्थलमंडल के वृहद् खंड को 'प्लेट' कहते हैं।

प्लेट विवर्तनिकी 

  • इस संकल्पना के अनुसार, भू-तल का ऊपरी भाग दृढ़ भू-खंडों का बना हुआ है, जिन्हें 'प्लेट' कहते हैं। इनकी औसत मोटाई 100 किमी. होती है, जिसके अंतर्गत क्रस्ट तथा ऊपरी मेंटल के ऊपरी भाग को सम्मिलित किया जाता है।
  • प्लेटों का दुर्बलतामंडल के ऊपर संचलन के कारण पृथ्वी की सतह पर होने वाले परिवर्तन को 'प्लेट विवर्तनिकी' कहते हैं।
  • प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के प्रतिपादन का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सिद्धांत वेगनर द्वारा प्रतिपादित महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत, भू-चुंबकत्व की संकल्पना के अध्ययन के साथ हैरी हेस द्वारा प्रतिपादित सागर नितल प्रसरण सिद्धांत का सम्मिलित परिणाम है।
  • प्लेट स्थलमण्डल (लिथोस्फेयर) से निर्मित होती है एवं दुर्बलमण्डल (एस्थेनोस्फेयर) पर तैरती रहती हैं जो कि पूर्णतः SiMa का बना है एवं अपेक्षाकृत अधिक घनत्व वाला  होता है। 
  • होम्स के अनुसार,प्लेट संचलन का मुख्य कारण एस्थेनोस्फेयर में रेडियोसक्रिय पदार्थों की उपस्थिति के कारण तापीय संवहन तरंगों की चक्रीय प्रक्रिया का होना है। 
  • नासा (NASA) के अनुसार प्लेटों की संख्या 100 तक बताई गई है परन्तु अभी तक मात्र 6 बड़ी तथा 20 छोटी प्लेटों को पहचाना गया है। 
  • 6 बड़ी प्लेटें इस प्रकार हैं- (1) अमेरिकन(उत्तरी एवं दक्षिणी ) प्लेट, (2) अफ्रीकन प्लेट, (3) यूरेशियाई प्लेट, (4) इंडो-आस्ट्रेलियन प्लेट (5) प्रशांत महासागरी प्लेट तथा (6) अंटार्कटिका प्लेट। 
  • छोटे प्लेटों में नाजाका प्लेट (पूर्वी प्रशांत प्लेट), कोकोस प्लेट, अरेबियन प्लेट, फिलीपाइन प्लेट, स्कोशिया प्लेट एवं कैरेबियन प्लेट, जुआन-डि-फूका प्लेट, सोमाली प्लेट, वर्मी प्लेट आदि महत्वपूर्ण हैं। 
  • लिथोस्फरिक प्लेटें पूर्णत: महासागरीय, पूर्णतः महाद्वीपीय या मिश्रित, तीनों प्रकार की हो सकती है। 
  • प्रशान्त प्लेट पूर्णतः महासागरीय है, जबकि अमेरिकन प्लेट मिश्रित प्रकार की है।
  • प्लेटों के किनारे भूगर्भिक क्रियाओं के दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण होते है क्योंकि इन्हीं किनारों के सहारे भूकंपीय, ज्वालामुखीय तथा विवर्तनिक घटनाएँ घटित होती हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में भू - वैज्ञानिकों ने निम्नलिखित में से किस प्लेट की खोज की है?

(a) नाजाका प्लेट

(b) स्कोशिया प्लेट 

(c) पोंटस प्लेट

(d) कोकोस प्लेट

 उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न -  “प्लेट” किसे कहते हैं? इससे संबंधित प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।

स्रोत : लाइव साइंस न्यूज़

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X