प्रदीप कुमार अखिल बने भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक
चर्चा में क्यों ?
हाल ही में प्रोफ़ेसर प्रदीप कुमार प्रजापति को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रदीप कुमार प्रजापति ने जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सहायक प्रोफ़ेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया।
बाद में वे जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय चले गए।
उन्होंने जोधपुर स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी कार्य किया।
सरकारी नियमों के अनुसार, उनका कार्यकाल पाँच वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु तक, जो भी पहले आए, रहेगा।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
यह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है, जिसे आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किया गया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अक्टूबर, 2017 को इसका उद्घाटन किया था।
प्रो. अभिमन्यु कुमार इसके पहले आधिकारिक निदेशक थे, जिन्हें 2013 में नियुक्त किया गया था।
प्रश्न - हाल ही में किसे अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का नया निदेशक नियुक्त किया गया ?