प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, प्रवासी भारतीय दिवस |
चर्चा में क्यों:
प्रत्येक दो वर्ष पर 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (NRI Day) मनाया जाता है।

प्रमुख बिंदु:
- यह विश्व भर में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के योगदान एवं उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन है।
- इस तिथि को उनके योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाता है।
- इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
- वर्ष 2003 से 2015 तक इसे प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता था।
- इसमें वर्ष 2015 में संशोधन किया गया और उसके बाद से प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक दो वर्ष की अवधि के अंतराल पर मनाया जाने लगा।
- इस अवसर पर विदेश मंत्रालय की ओर से खास थीम चुनी जाती है।
- थीम के अनुसार, भारत सरकार की ओर से देश में बड़े सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस के उद्देश्य:
- इस दिवस के आयोजन से भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच एक पुल बनाने की कोशिश की जाती है।
- भारत में विदेशी निवेश को बढ़ावा देना है।
प्रवासी दिवस 9 जनवरी को ही क्यों:
- इसी तिथि (9 जनवरी 1915) को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका से भारत वापसी की थी।
- देश वापसी करने के बाद गांधी जी ने भारत को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।

प्रवासी दिवस की शुरुआत:
- इसकी शुरुआत वर्ष 2002 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की घोषणा के साथ हुई थी।
- पहली बार यह दिवस 9 जनवरी, 2003 को मनाया गया था।

प्रवासी भारतीय दिवस, 2023:
- वर्ष 2023 में 17वां प्रवासी भारतीय दिवस इंदौर में मनाया गया था।
- इसकी थीम थी- 'प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार (Diaspora: Reliable Partners for India’s Progress in Amrit Kaal)'
प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
- प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
- 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका से भारत वापसी की थी।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न 1 और ना ही 2
उत्तर- (b)
|