प्रधानमंत्री युवा लेखक परामर्श योजना

शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) ने 11 मार्च, 2025 को प्रधानमंत्री युवा लेखक परामर्श योजना (PM’s Scheme for Mentoring Young Authors : YUVA) के तीसरे संस्करण (YUVA 3.0) को लॉन्च किया।

YUVA 3.0 के बारे में

  • क्या है : एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं ज्ञान के दस्तावेजीकरण व प्रसार को प्रोत्साहित करने वाली योजना 
  • उद्देश्य : 30 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों को पोषित करना तथा उन्हें अपने रचनात्मक लेखन कौशल को निखारने के लिए मार्गदर्शन व अवसर प्रदान करना
  • मुख्य विषय 
    • राष्ट्र निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान
    • भारतीय ज्ञान प्रणाली
    • आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025)
  • पूर्ववर्ती योजनाएँ : YUVA 3.0 अपने पूर्ववर्तियों ‘YUVA 1.0’ और ‘YUVA 2.0’ की सफलता पर आधारित है।
    • मई 2021 में भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज़ादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में YUVA 1.0 का उद्घाटन संस्करण लॉन्च किया गया था। 
    • अक्टूबर 2022 में शुरू की गई YUVA 2.0 योजना YUVA 1.0 की नींव पर बनी, जिसमें ‘लोकतंत्र’ को मुख्य विषय के रूप में ध्यान केंद्रित किया गया था। 

योजना के लाभ 

  • यह योजना लेखकों की एक ऐसी धारा विकसित करने में मदद करेगी जो भारत के विभिन्न पहलुओं पर लेखन कर सकते हैं जिसमें अतीत, वर्तमान एवं भविष्य शामिल हैं।
  • यह योजना महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वयं को अभिव्यक्त करने और प्राचीन एवं वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों के योगदान का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।
  • यह रचनात्मक अभिव्यक्ति, बहुभाषी साहित्यिक विरासत और युवाओं के बीच पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देने को मजबूत करता है।
  • निरंतर समर्थन एवं नवाचार के साथ YUVA योजना भारत के साहित्यिक व सांस्कृतिक पुनर्जागरण की आधारशिला बनी रहेगी।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT