New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पुलिकट झील 

प्रारम्भिक परीक्षा – पुलिकट झील, पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

संदर्भ

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की दक्षिणी पीठ (एनजीटी) ने तमिलनाडु सरकार और चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CPCL) से सवाल किया कि तेल रिसाव पुलिकट बैकवाटर तक कैसे पहुंच गया है?

Pulicat-Lake

प्रमुख बिंदु 

  • चक्रवात मिचौंग के दौरान मनाली में सीपीसीएल की रिफाइनरी से तेल रिसाव के कारण कई पक्षी की पर्जतियां एवं मछलियों की प्रजातियां मृत पायी गई हैं। 
  • इस कारण तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के द्वारा CPCL पर कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिकट झील:- 

  • यह भारत में आंध्रप्रदेश(84%) और तमिलनाडु (16%) के मध्य स्थित खारेपानी की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। 
  • इस झील की लंबाई लगभग 60 किमी तथा चौड़ाई 200 मीटर से 17.5 किमी तक है।
  • इस झील के पूर्वी किनारे पर बकिंघम नहर उत्तर से दक्षिण दिशा में श्रीहरिकोटा द्वीप के सापेक्ष प्रवाह करती है।
  • श्री हरिकोटा द्वीप पर भारत का सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है।
  • इस झील में अरणी, कलंगी और स्वर्णामुखी नदी गिरती हैं।

महत्व:- 

  • इस झील में पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य स्थित है। यह पक्षी अभयारण्य आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में स्थित है जो अपने जैव विविधता और पारिस्थितिकी महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है।  

पुलिकट झील में पाए जाने वाले प्रमुख जीव:-

Pulicat-Lake-Major-Fauna

  • इस अभयारण्य में  पक्षियों की कई प्रजातियां लगभग 250 पायी जाती हैं जिनमें से 50 अंतरमहाद्वीपीय प्रजातियां हैं।
  • इस झील में पाए जाने वाले प्रमुख पक्षी पेलिकन, सारस और राजहंस हैं। 
  • यहां कई जलपक्षी और जलचर जैसे कर्लेव्स, स्टिल्ट्स, प्लोवर्स, सैंड पाइपर्स, लैपविंग्स, रेडशैंक, बगुला, आदि पक्षी पाए जाते हैं। 
  • इसके अतिरिक्त इस झील में केकड़े, क्लैम, मसल्स, सीप, घोंघे, मछली के कीड़े, कीड़े, मकड़ियों, स्पंज, एनेमोन, झींगा, प्लवक आदि भी पाए जाते हैं। 

झील से आर्थिक लाभ  

  • इस झील के आसपास रहने वाले लोग अपनी आजीविका के लिए मत्स्य उत्पादन करके जीवन यापन करते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित मे से पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य किन राज्यों के मध्य स्थित है?

(a) आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के मध्य 

(b) तमिलनाडु और केरल के मध्य

(c) ओडिशा और तेलंगाना के मध्य 

(d) आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के मध्य 

उत्तर - (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- तेल रिसाव समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के ह्रास का कारण बनता जा रहा है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR