New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

इंडोनेशिया में 'पुंडेन बेरुंडक' मिस्र से भी पुराना पिरामिड 

प्रारम्भिक परीक्षा – 'पुंडेन बेरुंडक' , गुनुंग पदांग (Gunung Padang),जावा द्वीप
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ

  • भू-पुरातत्वविदों के अनुसार, इंडोनेशिया में एक भूमिगत पहाड़ी के नीचे मिस्र के गीज़ा पिरामिड या इंग्लैंड के स्टोनहेंज से बहुत पुराना पिरामिड होने की संभावना व्यक्त की गई है। 

Punden-berundak-pyramid

प्रमुख बिंदु 

  • इस गुनुंग पदंग/पदांग पहाड़ी का अध्ययन करने के लिए इंडोनेशिया की नेशनल रिसर्च एंड इनोवेशन एजेंसी के भू-भौतिकीविदों और भूवैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा वर्ष 2011 और 2015 के मध्य जमीन भेदक रडार, कोर ड्रिलिंग और उपसतह इमेजिंग जैसी कई तकनीकों का उपयोग किया गया था।
  • इस अध्ययन के पश्चात् पता चला कि यहाँ पर एक प्राचीन पिरामिड रहा होगा। 
  • यह पिरामिड मनुष्यों द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे पुरानी मेगालिथिक संरचनाओं में से एक है।

मेगालिथिक 

  • इसका अर्थ है 'बड़ा पत्थर' । इस शब्द का उपयोग किसी विशाल, मानव-निर्मित या एकत्रित पत्थरों या शिलाखंडों के संग्रहित संरचना को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। 
  • यूरोप में लगभग 6,000 और 4,000 साल पहले नवपाषाण और कांस्य युग के दौरान निर्मित स्मारकीय वास्तुकला मेगालिथिक स्मारक को संदर्भित करता है।
  • इंडोनेशिया में इस महापाषाण  स्थल को “गुनुंग पदांग” कहा जाता है। इसे स्थानीय भाषा में 'ज्ञान का पर्वत' कहा जाता है।
  • यह पिरामिड इंडोनेशिया के पश्चिम जावा द्वीप की पहाड़ी पर पाई गई है।
  • स्थानीय लोगों द्वारा प्राचीन पत्थर के बने इस पवित्र पिरामिड संरचना को 'पुंडेन बेरुंडक' ('Punden Berundak') कहा जाता है, जिसका अर्थ है छतों के लिए एक सीढ़ीदार पिरामिड, जो धीरे-धीरे अपने शिखर की ओर बढ़ता है।
  • भू-पुरातत्वविदों के अनुसार, इस पिरामिडनुमा संरचना सभ्यताओं के अस्तित्व में आने और मनुष्यों के कृषि कार्य करने से पहले एक विलुप्त ज्वालामुखी के ऊपर बनाई गई थी।
  • वैज्ञानिकों द्वारा पाए गए नए आंकड़ों के अनुसार, इसके आंतरिक भाग में कई अज्ञात तत्व छिपे हुए हैं ।
  • पिरामिड की रेडियोकार्बन डेटिंग से पता चलता है कि इसका निर्माण 27,000 साल से भी पहले हिमयुग में शुरू हुआ था। 
  • पिरामिड की संरचना का मुख्य भाग संभवतः 25,000 और 14,000 ईसा पूर्व के मध्य बनाया गया था, लेकिन बाद में इसे कई सहस्राब्दियों तक ऐसे ही छोड़ दिया गया था।

निष्कर्ष 

"गुनुंग पदांग के लंबे और निरंतर कब्जे को देखते हुए, यह अनुमान लगाना उचित है कि इस साइट का महत्व सांस्कृतिक विरासत स्थल के रूप में महत्वपूर्ण है, जो प्राचीन लोगों को बार-बार इस पर कब्जा करने के लिए आकर्षित करता था।"

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में इंडोनेशिया में खोजा गया मिस्र से भी पुराना पिरामिड का क्या नाम है? 

(a) स्टोनहेंज 

(b) पुंडेन बेरुंडक

(c) डोलमेन

 (d) गीज़ा

उत्तर : (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : मेगालिथिक क्या है ? इनसे निर्मित प्रमुख संरचनाओं एवं महत्त्व की व्याख्या कीजिए।  

स्रोत : WION

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X