पंजाब नेशनल बैंक ने अपनाया सुरक्षित ‘.bank.in’ डोमेन

चर्चा में क्यों ? 

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कॉर्पोरेट वेबसाइट को सुरक्षित ‘.bank.in’ डोमेन पर सफलतापूर्वक माइग्रेट किया। यह भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में यह पहला उदाहरण है।

प्रमुख बिंदु

  • इस माइग्रेशन का संचालन बैंकिंग प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुसंधान संस्थान (IDRBT) द्वारा किया गया।
  • PNB ने वेबसाइट के सभी तकनीकी और सुरक्षा उपायों को IDRBT के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया।
  • बैंकिंग प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुसंधान संस्थान (IDRBT)
    • स्थापना: 1996, हैदराबाद
    • उद्देश्य: बैंकिंग में तकनीक और डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देना
    • मुख्य कार्य: बैंकिंग तकनीक पर रिसर्च, प्रशिक्षण और सलाह देना

.bank.in डोमेन के बारे में 

  • ‘.bank.in’ एक सुरक्षित और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय डोमेन है जो केवल भारतीय बैंकों के लिए आरक्षित है।
  • इसका उद्देश्य बैंकिंग वेबसाइटों की विश्वसनीयता और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उद्देश्य:

  • ग्राहकों को फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाना।
  • डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना।

कायदे और मानक:

  • केवल RBI मान्यता प्राप्त बैंक ही इस डोमेन का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए वेबसाइट को सुरक्षा प्रोटोकॉल (SSL, HTTPS) और तकनीकी ऑडिट पास करना आवश्यक है।

महत्व:

  • डिजिटल बैंकिंग में सुरक्षा बढ़ाने और ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने में मदद करता है।
  • साइबर सुरक्षा मानकों का पालन कर, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण स्थापित करता है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB):

  • स्थापना: 19 अप्रैल 1894
  • संस्थापक: दयाल सिंह मजीठिया और लाला लाजपत राय
  • मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • प्रकार: सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक (PSU Bank)
  • MD और CEO: अशोक चंद्रा
  • सेवाएँ: खुदरा और कॉर्पोरेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, लोन, बचत खाता आदि

प्रश्न. PNB का ‘.bank.in’ डोमेन माइग्रेशन किसके मार्गदर्शन में किया गया था ?

(a) RBI

(b) IDRBT 

(c) SEBI

(d) NABARD

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT