New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Spring Sale UPTO 75% + 10% Off GS Foundation (P+M) - Delhi : 10th Feb. 2026, 10:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

पुष्कर कुंभ मेला 2025

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पुष्कर कुंभ केशव प्रयाग में शुरू हुआ,जो 12 वर्षों के बाद इसकी वापसी का प्रतीक है।

पुष्कर कुंभ मेला:

  • यह आयोजन 15 मई से 26 मई, 2025 तक चलेगा।
  • इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केशव प्रयाग में किया गया।

स्थान विशेष: केशव प्रयाग और माणा गांव:

  • केशव प्रयाग: 
    • अलकनंदा और सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित एक पवित्र तीर्थ।
  • माणा गांव: 
    • भारत का अंतिम गांव (Indo-Tibetan सीमा पर), जो महर्षि वेदव्यास की तपस्थली रहा है।

धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व

  • यह मेला बृहस्पति के मिथुन राशि में प्रवेश करने पर आयोजित होता है।
  • मान्यता है कि इसमें भाग लेने से आत्मा शुद्ध होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • रामानुजाचार्य और माधवाचार्य जैसे दक्षिण भारतीय आचार्यों ने यहीं देवी सरस्वती से दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था।
  • उत्तर व दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाने वाला एक प्रमुख आयोजन।
  • यह वैष्णव परंपरा से संबंधित है।

प्रश्न: पुष्कर कुंभ मेला 2025 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) उत्तराखंड

(c) मध्य प्रदेश

(d) राजस्थान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X