New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

QS विश्वविद्यालय रैंकिंग, 2025

4 जून, 2024 को Quacquarelli Symonds (QS) ने QS वर्ल्ड रैंकिंग, 2025 जारी की है। 

विश्वविद्यालय रैंकिंग, 2025

  • इस सूची में शीर्ष पर एम.आई.टी. (Massachusetts Institute of Technology : MIT) है। दूसरे स्थान पर इंपीरियल कॉलेज लंदन है। 
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी एवं हार्वर्ड यूनिवर्सिटी क्रमशः तीसरे व चौथे स्थान पर हैं।
  • शीर्ष 150 की सूची में शामिल होने वाले भारतीय संस्थान आई.आई.टी.बॉम्बे और आई.आई.टी. दिल्ली हैं।

भारतीय विश्वविद्यालयों की स्थिति 

  • आई.आई.टी. बॉम्बे ने वर्ष 2024 की रैंकिंग की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 118वां स्थान प्राप्त किया है, जबकि आई.आई.टी. दिल्ली 150वें स्थान पर है।
  • इस रैंकिंग में आई.आई.एस.सी. (IISc) 211वें स्थान पर और आई.आई.टी. खड़गपुर 222वें स्थान पर है।
  • आई.आई.टी. मद्रास 227वें स्थान पर है जबकि आई.आई.टी. कानपुर ने 263वां स्थान प्राप्त किया है।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने 328वां स्थान प्राप्त किया है। आई.आई.टी. रुड़की 335वें, आई.आई.टी. गुवाहाटी 344वें एवं अन्ना विश्वविद्यालय 383वें स्थान पर है।

रैंकिंग के लिए पात्रता मानदंड

शैक्षणिक प्रतिष्ठा (Academic Reputation) को 30%, नियोक्ता प्रतिष्ठा (Employer Reputation) को 15%, संकाय-छात्र अनुपात (Faculty-Student Ratio) को 10%, प्रति संकाय पेपर (Citations Per Faculty) को 20%, अंतर्राष्ट्रीय संकाय अनुपात (International Faculty Ratio), अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपात (International Student Ratio), अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क (International Research Network), रोजगार परिणाम एवं स्थिरता (Employment Outcomes and Sustainability) प्रत्येक को 5% महत्व दिया जाता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X