New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) पर राजस्थान-मध्यप्रदेश में सहमति बनी

प्रारंभिक परीक्षा – ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1

चर्चा में क्यों 

27 दिसंबर,2023 को दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ECRP) को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के मॉडल पर राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए बैठक हुई। इस बैठक में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) के संशोधित ड्राफ्ट पर चर्चा के बाद दोनों प्रदेशों के बीच सहमति बनी।

ERCP

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ERCP को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के जरिए आगे बढ़ाने की पुष्टि की।
  • यह प्रोजेक्ट 45,000 करोड़ रुपए का है, जिसमें 90% पैसा केंद्र सरकार खर्च करेगी एवं राज्य सरकार को केवल 10% पैसा ही देना होगा।

ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP)

  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) में कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध मानसून के पानी का उपयोग किया जाएगा।
  • इसे बनास, गंभीरी, बाणगंगा के पानी की कमी वाले उप-बेसिनों में मोड़कर चंबल बेसिन के भीतर पानी के इंटर बेसिन ट्रांसफर की परिकल्पना की गई थी।
  • इस योजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पीने और औद्योगिक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
  • परियोजना में लगभग 2.82 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई को लेकर दृष्टिकोण रखा गया है।
  • इस योजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में अलवर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर और करौली शामिल हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 27 दिसंबर,2023 को दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ECRP) को नदी जोड़ो प्रोजेक्ट के मॉडल पर राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए बैठक हुई।
  2. इस योजना के पूरा होने पर पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पीने और औद्योगिक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
  3. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में कालीसिंध, पार्वती, मेज और चाकन उप-बेसिनों में उपलब्ध मानसून के पानी का उपयोग किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) के महत्व का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: The Daily Guardian

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR