New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने रमेश बुधियाल

चर्चा में क्यों ?

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में भारतीय सर्फर रमेश बुधियाल ने ओपन पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। वह ओपन पुरुष वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय सर्फर बन गए।

प्रमुख बिंदु:

  • रमेश बुधियाल ने 12.60 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • कोरिया के कनोआ हीजाए ने 15.17 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
  • इंडोनेशिया के पजार एरियाना 14.57 अंकों के साथ रजत पदक पर कब्जा किया।

एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप:

  • एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप एशिया महाद्वीप की सबसे प्रतिष्ठित और प्रमुख सर्फिंग प्रतियोगिता है, जिसमें एशियाई देशों के सर्वश्रेष्ठ सर्फर हिस्सा लेते हैं।
  • प्रतियोगिता का उद्देश्य
    • प्रतिभा विकास: एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप युवा और अनुभवी सर्फरों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और सुधारने का अवसर देती है।
    • खेल का प्रचार: एशिया में सर्फिंग जैसे साहसिक खेल को लोकप्रिय बनाना और इसकी पहुंच बढ़ाना।
    • अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा: एशियाई स्तर पर विभिन्न देशों के बीच खेल कौशल, तकनीक और रणनीति का आदान-प्रदान।
    • सांस्कृतिक मेल-जोल: विभिन्न देशों के सर्फरों के बीच दोस्ताना प्रतिस्पर्धा और पारस्परिक सम्मान को बढ़ावा देना।

आयोजन स्थल और अवधि

  • यह चैंपियनशिप हर वर्ष या दो वर्ष में एक बार एशिया के विभिन्न समुद्री किनारों पर आयोजित होती है। 
  • जैसे कि भारत के तमिलनाडु का महाबलीपुरम, इंडोनेशिया, कोरिया, थाईलैंड आदि देश इसे अपने तटीय क्षेत्रों में आयोजित करते हैं,
    • जहां प्राकृतिक लहरें सर्फिंग के लिए उपयुक्त होती हैं।

प्रश्न. रमेश बुधियाल किस खेल में भारत के लिए एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने ?

(a) तैराकी

(b) सर्फिंग

(c) वॉलीबॉल

(d) स्केटिंग

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR